आषाढ़ में लगी रिमझिम बारिश की झड़ी, IMD ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जाकर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेशभर में बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। आषाढ़ में सावन की झड़ी लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि बारिश का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर जैसे इलाकों में भारी वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो […]

आज का राशिफल 26 जून : मेष, मिथुन और तुला राशि को आज मिल रहा वेशी योग का शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको कोई आनंददायक सूचना मिल सकती है। आपको आज पद और मान सम्मान मिलने का भी योग बना हुआ है। भाइयों के साथ आज आपके संबंध बेहतर और मधुर बनेंगे। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको आज तत्परता दिखाने की जरूरत है। आलस को हावी न होने दें। विरोधियों से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा वृषभ राशि के लोगों के लिए आज […]

आज का पंचांग 26 जून : आज आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 05, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 12, जिल्हिजा 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 26 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 47 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 40 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क […]

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह मेरे लिए मात्र एक घटना […]

CG IPS Transfer Breaking : राज्य सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का किया तबादला ,जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विशेष शाखाओं से लेकर जिलों और सशस्त्र बलों तक नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।  

अदाणी फाउंडेशन की पहल पर छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर

  ० अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर 2800 से अधिक यूनिट रक्तदान, 37,000 से ज्यादा पौधों का रोपण रायपुर।अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, छत्तीसगढ़ के सात जिलों में 20 से 24 जून तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की गई, जिसे ‘अदाणी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना से प्रेरित था। रक्तदान अभियान के दौरान रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलोदाबाजार और दुर्ग जिलों में समूह के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों […]

वैश्विक दृष्टिकोण से आईपी आर महत्वपूर्ण : प्रो व्यास

रायपुर।महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का समापन एक सूत्र वाक्य इनोवेशन और आईपीआर में गहरा संबंध के साथ समाप्त हो गया। इस अवसर पर सीजी कॉस्ट के वैज्ञानिक अमित दुबे एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव प्रो अंबर व्यास तथा महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी व विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही । समापन सत्र के पूर्व अंतिम व्याख्यान में सीजी कॉस्ट के वैज्ञानिक अमित दुबे ने आईपीआर को आम लोगों के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने कहा कि जहां पर कोई […]

छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव पी. दयानंद

० छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा ० निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, […]

सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के ऑफिस में GST की टीम ने दी दबिश, दस्तावेजों की कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में GST विभाग की टीम ने आज सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के कार्यालय में अचानक छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पांच अधिकारियों की टीम ने कंपनी में दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, GST विभाग को कंपनी के लेन-देन और टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह छापा मारा गया। टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के मुख्य कार्यालय में दस्तावेजों, लेन-देन रजिस्टर और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच शुरू की है। फिलहाल टीम कार्यालय में ही मौजूद है और कार्रवाई जारी है। क्या है सैफ्रॉन कॉर्पोरेट? […]

Big News : अमित जोगी समेत 1173 समर्थक हिरासत में, पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापति करने को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

पेंड्रा। पेंड्रा में बुधवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने 1173 समर्थकों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की। प्रशासन की अनुमति के बिना मूर्ति स्थापित करने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर लाल बंगला स्थित अस्थायी जेल में रखा। बाद में मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद पूरा घटनाक्रम ज्योतिपुर चौक का है, जो अजीत जोगी की समाधि से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। अमित जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां […]