आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोपरा में संगोष्ठी का आयोजन, मीशा बंदियों का हुआ सम्मान

गरियाबंद। नगर पंचायत कोपरा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि “आजादी के बाद देश ने जो सबसे कठिन समय देखा, वह आपातकाल था। उस समय की पीड़ा को जानना और समझना आज की पीढ़ी के लिए आवश्यक है।” खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि “आपातकाल में जिन स्वतंत्रता सेनानियों और […]

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ फर्जी शिकायत

रायपुर। हिन्दू जागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ शिकायत की गई है। इस संबंध में उन्होंने 12 जून को पुणे के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी की है। विगत 29 अप्रैल को सुनील घनवट के हस्ताक्षर से आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और सुनील अग्रवाल द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग में भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई थी। श्री घनवट ने बयान में कहा कि भाजपा […]

Air India plane Crash : एअर इंडिया हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स का डेटा हुआ डाउनलोड,नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 24 जून को फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा एएआईबी लैब में डाउनलोड किया गया। सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण जारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इन प्रयासों का उद्देश्य दुर्घटना का कारण बनी घटनाओं का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाने व भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए योगदान देने वाले कारकों की पहचान […]

Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा पहला संदेश,कहा- ‘सभी को नमस्कार, मैं एक बच्चे की तरह…’

  दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पायलट और अंतरिक्ष यात्री बने 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश जारी किया है। अंतरिक्ष से मैसेज जारी करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा- ”सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार। मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं। वाह, यह कैसी यात्रा थी। जब मैं लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो मेरे दिमाग में एक ही विचार था कि चलो बस चलते हैं।” शेयर किया माइक्रोग्रैविटी का अनुभव फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट […]

Big News : अब टू व्हीलर्स से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स : फास्टैग जरूरी,15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे में सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 जुलाई 2025 से टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य करने की घोषणा की है। अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई थी, लेकिन अब यह नियम बदलने जा रहा है। NHAI के नए प्रावधानों के अनुसार, अब दोपहिया वाहनों को भी नेशनल हाईवे पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा, और यह भुगतान फास्टैग (FASTag) के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। दोपहिया वाहन चालकों को अब हर उस टोल प्लाजा पर टोल देना होगा, जहां नियम लागू होंगे। […]

Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा कब है ?जान लें डेट महत्‍व और पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को कहते हैं और इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्‍णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने-अपने घरों में सत्‍य नारायण भगवान की कथा करवाने का विशेष महत्‍व माना जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्‍यासजी का जन्‍म भी हुआ था। इसलिए इसे व्‍यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन सत्‍य नारायण भगवान की कथा करने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर से हर प्रकार की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की तिथि, महत्‍व, […]

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में देर रात 58 मेडिकल अफसरों का हुआ तबादला, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात 58 मेडिकल अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक गार्गी यदु को धमतरी मेडिकल अफसर के पद पर पोस्ट किया गया है। सिविल अस्पताल कुरूद में पदस्थ यू एस नवरत्न को गरियाबंद के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं. जारी सूची में गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर केके सहारे रायपुर संचनालय में प्रभारी संचालक बनाए गए हैं। हमेशा रजिस्टर में ड्यूटी दिखाने वाले महिला चिकित्सक ने स्वयं के व्यय पर राजनांदगांव जिला चिकित्सालय तबादला करवा लिया है. दो नए मेडिकल ऑफिसर गरियाबंद जिले में पदस्थ किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर : कहीं बादल फटे तो कहीं भूस्खलन से तबाही,जानें बाकी राज्यों का हाल

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लोग अभी भी टकटकी लगाए मानसून की राह ताक रहे हैं। मौसम विभाग भी रोज मानसून के आने की भविष्यवाणी कर रहा है लेकिन बादल हैं कि बिन बरसे ही उड़ जा रहे। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज दिल्ली और पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून आ सकता है जिससे बारिश होगी और गर्मी से जूझते लोगों का इंतजार खत्म होगा। हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला जिलों में पांच जगह बादल फटने से आई […]

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो-ट्रेवलर हुए हादसे का शिकार, कई लोगों के लापता होने का अंदेशा

रुद्रप्रयाग .उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर गांव के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बस को घुमावदार मोड़ पर लड़खड़ाते हुए देखा और कुछ ही पलों में वह खाई में गिर गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। बचाव कार्य में जुटी NDRF-SDRF की टीमें हादसे की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना की […]

बालोद जिले में डायरिया का प्रकोप : 50 से ज्यादा लोगों को उलटी-दस्त की शिकायत, चिकित्सा शिविर में चल रहा लोगों का इलाज

बालोद। बालोद जिले के तरौद गांव में बीते एक सप्ताह से डायरिया का प्रकोप दिखाई दे रहा है। उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अस्पताल पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव में 20 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी सप्लाई होने से ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने लगी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में फौरन चिकित्सा शिविर शुरू किया है। सीएमएचओ डॉ. महेश सूर्यवंशी ने बताया कि डायरिया फैलने की वजह दूषित पेयजल आपूर्ति है। उन्होंने बताया कि गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां मरीजों का लगातार इलाज चल रहा है। स्थिति […]