महादेव के भक्तों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ से बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर। रेलवे ने सावन महीने में भगवान शिव के भक्तों को बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ से बाबा बैद्यनाथ धाम (मधुपुर) जाने वालों के लिए विशेष सावन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलने वाले श्रावणी मेले के दौरान लाखों शिवभक्त देवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। रेलवे ने 08855/08856 गाड़ी संख्या के तहत गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन गोंदिया से हर शुक्रवार और सोमवार को 11 जुलाई से 4 अगस्त तक रवाना होगी, जबकि मधुपुर से हर शनिवार और मंगलवार को 12 […]

Axiom-4 मिशन की सफल लॉन्चिंग,अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला,बने दूसरे भारतीय

दिल्ली। AXIOM-4 Mission की सफल लॉन्चिंग हुई। फाल्कन रॉकेट ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की ओर उड़ान भर ली है। भारत की ओर से शुभांशु शुक्ला मिशन क्रू के हिस्सा हैं। इस मिशन में कई देशों की साझेदारी है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले साल 1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से कहा था, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा’ IAF ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहन निधि मिश्रा ने कहा, “यह न केवल मेरे लिए बल्कि भारत में सभी के लिए गर्व का क्षण है। […]

भाजपा के विधायकों और लोकसभा के सांसदों का प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में ,जुलाई में होगा कार्यक्रम

रायपुर। भाजपा के 56 विधायक और लोकसभा के 10 सांसद का प्रशिक्षण शिविर सरगुजा संभाग के मैनपाट में होगा।स्थल निरीक्षण और व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल कल 24 जून को रायपुर से ट्रेन में अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में यह प्रशिक्षण वर्क का कार्यक्रम है, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा केन्द्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली से तय होगी।

छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में यातायात के चालानी मामलों की सुनवाई के लिए शुरू होंगे वर्चुअल कोर्ट, उच्च न्यायालय ने लिया निर्णय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यातायात के चालानी मामलों की सुनवाई को सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। पांचों संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत की जा रही है। इस व्यवस्था से वाहन चालकों को अब कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन माध्यम से ही चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान संभव होगा। इस निर्णय से समय की बचत होगी और न्यायालय का भार भी कम होगा।

दिलजीत दोसांझ के Sardaar Ji को बैन करने की उठी मांग, Mika Singh ने सिंगर को FAKE बताकर खोला राज,जानें क्या है मामला ?

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी’ 3 थिएटर में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। ओवरसीज में तो फिल्म इस महीने के एंड में रिलीज हो रही है, लेकिन इंडिया में इसे बैन करने की मांग लगातार उठ रही है। FWICE ने सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को इंडिया में रिलीज के लिए सर्टिफिकेट न देने की गुजारिश की है। इन सब विवादों की वजह है सरदारजी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का होना। फैंस के बाद अब हाल ही में दिलजीत दोसांझ के इस फैसले की आलोचना इंडस्ट्री भी कर रही है। बीते […]

पहले युवक की हत्या की, फिर सीमेंट में जमाकर ट्रंक में रखी लाश… पुलिस ने सॉल्व किया केस ,रिटायर्ड ASI के बेटा-बहु को दिल्ली से किया गिरफ्तार

  रायपुर। दो दिन पहले रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में खड़े ट्रक में सूटकेस मिला, जिसमें युवक की लाश बरामद की गई थी। वहीं, अब रायपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसके तार दिल्ली से जुड़े हैं। सूटकेस में मिले शव की शिनाख्त रायपुर के ही किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। किशोर की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही एक वकील है, जो दिल्ली में रहता है। पुलिस ने वकील और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। जानिए क्या था पूरा मामला? दरअसल यह मामला प्रापर्टी विवाद को लेकर था। किशोर […]

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पिनौला में चट्टान से टूटकर गिरे बोल्डर, यात्रा बाधित, तीर्थयात्रियों को रोका गया

चमोली। उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को आगे जाने से रोक लिया गया है। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंच गई है। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए।   जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों […]

पुरानी दिल्ली में पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 श्रमिकों की मौत, 3 लोग घायल

दिल्ली। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जलकर चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है, अभी भी फैक्ट्री में कूलिंग का काम जारी है। मंगलवार की शाम 7:30 बजे इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी […]

Gupt Navratri 2025 : आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कल से होगी शुरू? जानें महत्व और इससे जुड़े जरूरी नियम

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। पूरे वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से एक गुप्त नवरात्रि होती है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का बहुत खास महत्व होता है। एक गुप्त नवरात्रि माघ में भी आती है। मान्यता है कि ये नवरात्रि सिद्धि और साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। साथ ही, तंत्र मंत्र के साधक की इन दिनों में विशेष रूप से साधना रखते हैं। गुप्त नवरात्रि लोगों के बीच ज्यादा प्रचलित नहीं है, जिसके पीछे का कारण यही है कि इसमें तंत्र मंत्र के साधक ज्यादा साधना रखते हैं। माना जाता है […]

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना

रायपुर। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर […]