छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आज भी छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी. वहीं आसमान में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं. वहीं सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा. जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी.   मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम भाग में दबाव का क्षेत्र का बना […]

Jaipur CNG Tanker Blast: हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 14, 13 की SMS में और एक ने जयपुरिया में तोड़ा दम

जयपुर। जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में शनिवार को दो और मौत हुई हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 14 हो गई है। शुक्रवार को जयपुर के अजमेर रोड पर हुए एक्सीडेंट में 5 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। वहीं, 7 लोगों ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हुए एक्सीडेंट में झुलसे 35 लोग अब भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे कई शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, शुक्रवार सुबह भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से […]

Germany: क्रिसमस से पहले जर्मनी में संदिग्ध हमला, बाजार में बेकाबू कार का तांडव; दो लोगों की मौत, 68 घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई। जर्मनी के मागदेबर्ग शहर में हुए इस हादसे के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स पर आई खबरों के मुताबिक एमडीआर और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे को हमला मानने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया गया है। जानबूझकर टक्कर मारने का दावा मीडिया रिपोर्ट की माने तो संभावना ये है कि एक कार ने जानबूझकर बाजार में लोगों की भीड़ को […]

MP News: देवास के नयापुरा में मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी का मकान है। शुक्रवार देर रात सोलंकी के मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर निगम दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और […]

आज का राशिफल 21 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

​मेष राशि, दिन लाभप्रद लेकिन थकान भरा आज मेष राशि से भाग्य में हो रहा है सूर्य का गोचर इनके लिए शुभ रहेगा। लेकिन आज काम की जिम्मेदारी की वजह से आपको थकान हो सकती है। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सिरदर्द और थकावट हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ समय बिताएं, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। आज मेष राशि का भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। पीपल को तिल और जल अर्पित करना शुभ रहेगा। ​वृषभ राशि, प्रभाव में […]

आज का पंचांग 21 दिसंबर : आज पौष कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 30, शक संवत 1946, पौष, कृष्ण, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 07, जमादि उल्सानी-18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। […]

Breaking : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह बनाए गए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1997 बैच के IAS सुबोध कुमार सिंह राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. सुबोध को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रमुख सचिव बनाया गया है.   बता दें कि सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के अफसर हैं. वे छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं और रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं. वे हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे. राज्य सरकार के अनुरोध पर वे छत्तीसगढ़ लौटे हैं और अब उन्हें राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया है. इस […]

CG Transfer : राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ 7 अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

रायपुर। राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ एक संयुक्त सचिव, दो उप सचिव,तीन अवर सचिवों के विभाग बदले हैं। इनमें छह राप्रसे अधिकारी हैं।  

IED Blast : नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आकर डीआरजी के दो जवान घायल,रायपुर रेफर किया गया

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कच्चापाल कैंप से तीन किमी दूर नक्सलियों के लगाए हुए प्रेशर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट की चपेट में आकर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल के दो जवान–आरक्षक जनक पटेल व आरक्षक घासीराम मांझी घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार पश्चात दोनों जवानों को जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इसके बाद इन्हें रायपुर रेफर किया गया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस कैम्प कच्चापाल से डीआरजी व बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवान नक्सल सर्चिंग के लिए कच्चापाल–तोके […]

Jaipur Fire News: गैस टैंकर के धमाके ने तबाह कर दिया एक किलोमीटर का क्षेत्र, 8 मौतें और 40 गाड़ियां जलकर खाक

  जयपुर। जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यह घटना तब हुई जब एक सीएनजी टैंकर और दूसरे टैंकर की टक्कर हो गई। यह हादसा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। हादसे के बाद सड़क पर तबाही का मंजर छा गया। टक्कर के कारण आग लग गई, जिसमें करीब 30 वाहन जलकर खाक हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि कई गाड़ियों का अस्तित्व तक खत्म हो गया। मौत का आंकड़ा प्रशासन ने अब तक 8 मौतों की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 15 से […]