बिजली शिकायत का सिस्टम अपग्रेड करने 17 जून को चार घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी 1912 कॉलिंग सेवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं कल 17 जून को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंप्यूटर आधारित दर्ज होने वाली शिकायत रिकार्ड हो सकेगी, केवल चार घंटे तक फोन पर 1912 के […]

अमरोहा के अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका: हादसे में 5 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के एक गांव में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की बिल्डिंग और टीन की छत पूरी तरह से टूटकर मलबे में बदल गई। 300 मीटर तक इसका मलबा फैला दिखाई दिया। हादसे में 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह धमाका इतना भयानक था कि उसका मलबा करीब 300 मीटर तक फैल गया। धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा झटका,जनपद अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

सारंगढ़।सारंगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सारंगढ़ जिले जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, डॉ विद्या किशोर चौहान बरमकेला जनपद अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि इसी साल 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव जीता था। जिसके बाद वो लगातार पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आज बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। इस दौरान डॉ विधाय किशोर […]

नवसर्जन मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को 1 जुलाई से स्कूल खोलने संबंधी दिया ज्ञापन

रायपुर। नवसर्जन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवाशीष मुखर्जी के नेतृत्व में मंच अन्य साथी आर पी दुबे, विजय शर्मा, प्रिया ने आज कलेक्टर से मुलाकत कर स्कूलो को 1 जुलाई से खोलने सम्बन्धी ज्ञापन दिया। उमस व गर्मी से बैचेन छोटे बच्चों को डीहिड्रीशन, लू व अन्य बीमारी की आशंका से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया मंच द्वारा आगामी दिनों मुख्यमंत्री साय से भी मिलकर भी उक्त मांग को दोहराने की बात कही गयी है.

एसईसीएल मुख्यालय में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ,सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

  बिलासपुर। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा दिनांक 16 जून से 30 जून 2025 तक “विशेष स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 16 जून को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में हुआ, जहाँ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमिक संघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यस्थलों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी कर्मियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने का आह्वान किया। यह शपथ कार्यक्रम […]

अचानकमार के 13 वनग्रामों में लौटेगा उजियारा,क्रेडा की पहल से फिर चमकेगा जीवन

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन अभियान से बदली तस्वीर,उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर तेजी से कार्यान्वयन क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं श्री राजेश सिंह राणा, सी-ई-ओ- क्रेडा ने निभाई नेतृत्वकारी भूमिका रायपुर। छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में बसे अचानकमार टाइगर रिज़र्व क्षेत्र के 13 वनग्राम जो वर्षों से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर थे] अब एक नई सुबह का स्वागत कर रहे हैं। राज्य सरकार की ^^सुशासन तिहार** पहल के तहत इन गांवों में `सौर ऊर्जा आधारित बैटरी बैंक`के माध्यम से रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बहाल की जा रही है। पृष्ठभूमिः अंधेरे में डूबे थे गांव इन वनग्रामों में पहले से सौर ऊर्जा पर आधारित रोशनी की […]

Raja Murder Case: राजा के मर्डर के पहले का वीडियो आया सामने ,एक टूरिस्ट के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे

  इंदौर। राजा की मौत के पहले का आखिरी वीडियो सामने आया हैं,जब दोनों शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था। इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की […]

Nitish Rana: पिता बने स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा, पत्नी साची ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, लिखा- हमने ऐसा नहीं सोचा था

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह कहानी में ट्विस्ट की तरह है और इस बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं था। नीतीश आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं। साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, ‘हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक…प्लॉट ट्विस्ट जो हमने उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख (14.06.25)…हम भी वही..बस इसमें […]

PM Modi : PM मोदी को दिया गया साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।” साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को सम्मानित किया। इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है।   प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती […]

जनगणना का इंतजार खत्म, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; 21 महीने में पूरी होगी जनगणना

  नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने आज यानी सोमवार को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, साल 2027 में ये जनगणना कराई जाएगी। लंबे वक्त से जनगणना को लेकर हो रहा इंतजार, आखिरकार खत्म हो गया है। देश के ज्यादातर राज्यों में जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की आधी रात की तारीख को आधार माना जाएगा। लेकिन, ठंडे और बर्फबारी वाले इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में यह तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। खराब मौसम के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। 21 महीने चलेगी […]