नशेड़ी युवक ने मचाया तांडव : कई लोगों पर हथेड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, एक महिला की हुई मौत

रायपुर। खरोरा थाना अंतर्गत कोरासी गांव में एक युवक ने नशे की हालत में लोहे के हथियार से एक महिला की हत्या कर दी। साथ ही कई लोगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जारी हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पीटा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।   बताया जा रहा है कि कोरासी गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने […]

Margashirsha Purnima 2024 Date : साल की आखिरी पूर्णिमा कब? जानें तारीख, पूजा विधि और मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत का महत्व

  पूर्णिमा व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस साल की आखिरी पूर्णिमा जल्द ही आने वाली है। इसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और संपन्नता बनी रहती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा। और इसका महत्व क्या है। कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत? मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर को शाम में 4 बजकर 58 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि का समापन 15 दिसंबर को दोपहर में 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। […]

Allu Arjun: हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा’ का राज, रजनीकांत-प्रभास के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता बने अल्लू अर्जुन

एंटरटेनमेंट न्यूज़। दिग्गज फिल्म निर्माता व अभिनेता अल्लू अरविंद उनके पिता हैं, तो मेगास्टार चिरंजीवी फूफा। अल्लू अर्जुन को कभी लुक के लिए ट्रोल किया जाता था, लेकिन पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान भी जिस तरह उनके प्रशंसकों के लिए छोटा पड़ गया, उससे यही लगता है कि दक्षिण का यह सुपरस्टार पूरे देश पर छा जाने के लिए तैयार है। थलाइवा यानी रजनीकांत और बाहुबली उर्फ प्रभास के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की सुपर रिच लिस्ट में शामिल हो गए हैं आइकॉन, स्टाइलिश स्टार, बनी और अब पुष्पा राज के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन। 42 वर्षीय अल्लू देश के […]

आपकी सोच आपकी जिंदगी बदलती है : राकेश चोपड़ा

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, रायपुर में लव यू जिंदगी भाग 2 पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता राकेश चोपड़ा ने अपना सत्र लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया वहीं आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिक निगम रायपुर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति, डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही. आयोजन में मुख्य वक्ता राकेश चोपड़ा जीवन कौशल पर बातचीत करते हुए कहा की व्यक्ति को खुद पर भरोसा रखना चाहिए, तभी सफलता के अंतिम बिंदु तक पहुंचा जा सकता है। […]

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए हुए हैं बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा. 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी.   छत्तीसगढ़ के सुकमा, नानगुर, छिंदगढ़, गदिरस, […]

Ujjain Mahakaleshwar Mandir: नए साल से पहले भस्मारती दर्शन व्यवस्था बदलेगी, भीड़ के कारण हर साल होता है यह काम

उज्जैन। अगर, आप नए साल की शुरुआत या उससे कुछ दिन पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। या फिर आप नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नए साल से कुछ दिन पहले बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव आठ दिन तक रहेगा, इसके तहत भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन बुकिंग करनी होगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ […]

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: कार झील में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

  भुवनागिरि। आज शनिवार तड़के तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा जलालपुर क्षेत्र के भूदन पोचमपल्ली उप-डिवीजन में हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को झील से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी दिल्ली: बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की, सात-आठ राउंड फायरिंग; आप ने BJP को घेरा

दिल्ली। दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर […]

Gold Price Cut: साल के अंत में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम प्रति Gold का नया रेट

  बिजनेस न्यूज़। सोने की कीमतों में हाल ही में गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों के लिए यह सवाल उठता है कि क्या इस समय सोने की खरीदारी करनी चाहिए या और गिरावट का इंतजार किया जाए। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें लगातार दूसरे हफ्ते गिरी हैं, जो कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर दिए गए बयान और डॉलर में मजबूती के कारण हुई है। MCX पर फरवरी 2024 का सोने का कॉन्ट्रैक्ट 76,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और स्पॉट गोल्ड की कीमत 2,633.2 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। हालांकि, वैश्विक राजनीति में चल रही अस्थिरता के कारण सोने की कीमतों में गिरावट […]

छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी केंद्र ने दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति

० मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री गड़करी का जताया आभार रायपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च […]