Hurun Global Rich List 2025: दुनिया के सबसे अमीर 10 लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, जानें अडानी का हाल

  दिल्ली। पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके कारण वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह जानकारी दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। महिलाओं में रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला दूसरी ओर, एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की […]

रिफाइंड तेलों और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर सख्त कानून जरूरी – नवीन जिंदल

० संसद में नवीन जिंदल ने उठाया अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड तेलों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों का मुद्दा ० स्वस्थ भारत की ओर: “रिफाइंड तेलों और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर सख्त नियम जरूरी” – नवीन जिंदल ० जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा जरूरी: संसद में नवीन जिन्दल ने की रिफाइंड तेल और प्रोसेस्ड फूड पर कानूनों को और सख्त करने की अपील रायपुर।नवीन जिंदल ने संसद में रिफाइंड तेलों और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सख्त नियमन, पारदर्शिता, और उपभोक्ता जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि जनता को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। नवीन जिंदल द्वारा उठाए गए प्रमुख […]

दुर्ग पुलिस ने गौवंश तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, कत्लखाने ले जा रहे 32 मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा, आरोपी फरार

दुर्ग। दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में गौवंश से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर घेराबंदी कर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा. लेकिन पुलिस को देख ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज कराया जा रहा है. नंदनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी , ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर फिर से दी दस्तक

राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की छापेमार कार्रवाई जारी है. गुरुवार को फिर एक बार सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग के सनसिटी स्थित घर पहुंची. बता दें बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल,विधायक देवेंद्र यादव के साथ ही कई पुलिस अधिकारीयों के यहां दबिश दी थी। सीबीआई की टीम ने बुधवार को कार्रवाई के बाद घर को सील कर दिया था. आज फिर से दो गाड़ियों में अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची सीबीआई की टीम ने सील को खोलकर दोबारा से अपनी जांच शुरू की.  

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने घोर नक्सल प्रभावित ग्राम छोटे गोबरा व नवागांव पुहच कर ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

गरियाबंद। सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निलिख राखेचा अपने टीम के साथ आज घोर नक्सल प्रभावित ग्राम छोटे गोबरा व नवगांव (पथराझोरकी) के साथ आप-पास गांव में ग्रामीणों के बीच बैठ कर उनकी समस्याएं सुने। गांव के प्रमुखों, युवाओं एवं महिलाओं से बातचीत किये। बातचीत के दौरान वहां के लोगों के द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, स्कूल, भवन आदि के संबंध में समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित विभाग के प्रमुखों से बात कर शीघ्र मूलभूत सुविधा दिलाए जाने के संबंध में आश्वासन दिये। इस बीच पुलिस अधीक्षक एवं टीम के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के समान विवरण किये। ग्रामीण […]

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों से जुड़े जनहित का मुद्दा

० सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिया सांसद बृजमोहन के सवालों का जवाब ० 2024-25 में सहकारी समितियों के विकास के लिए 89,750 करोड़ रुपये की धनराशि जारी ० श्वेत क्रांति 2: डेयरी सहकारिता व किसानों, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा नई दिल्ली /रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों के आर्थिक विकास और डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से यह जानकारी मांगी कि सरकार गांवों और शहरों में नई सहकारी समितियों की स्थापना तथा मौजूदा समितियों को सशक्त करने के लिए […]

Chaitra Navratri :चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए महज 50 मिनट का शुभ समय, जानें कब करें कलश स्थापना

Chaitra Navratri : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। इस बार पहला नवरात्रि व्रत 30 मार्च को है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना के साथ ही देवी का आवाहन किया जाता है। घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा का वास अगले 9 दिनों के लिए घर में हो जाता है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन 30 मार्च को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा। श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार, देवी का आवाहन सुबह के समय किया जाता है। घटस्थापना […]

Indian Fishermen Arrested: समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना बेलगाम, मछली पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

चेन्नई। एक बार फिर तमिलनाडु के मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना के शिकंजे में फंस गए हैं। खबर है कि श्रीलंकाई नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे एक नाव में सवार तमिलनाडु के 11 मछुआरों को पकड़ लिया है। उन्हें जांच के लिए उन्हें कांगेसंथुरई नौसेना शिविर ले जाया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ के मुताबिक, आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। यह कार्रवाई ऐसे वक्त की गई है, जब अगले महीने ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब भारत और श्रींलका के बीच मछुआरों की […]

अयोध्या: 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक, वैज्ञानिकों की टीम पहुंची; हर साल बढ़ता जाएगा समय

अयोध्या। राम जन्मोत्सव के दिन रामलला के सूर्य तिलक की व्यवस्था स्थायी हो गई है। इस रामनवमी से लगातार 20 सालों तक रामजन्मोत्सव पर सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक करेंगी। मंदिर के शिखर से सूर्य की किरणों को गर्भगृह तक लाया जाएगा। इसके लिए खास तरह के मिरर और लेंस लगाए जा रहे हैं। रुड़की के वैज्ञानिकों की टीम अयोध्या पहुंच गई है और सूर्य तिलक के लिए उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 19 सालों तक सूर्य तिलक का समय हर साल बढ़ता जाएगा। वैज्ञानिकों की टीम ने इसके लिए एक प्रोग्राम विकसित कर कम्प्यूटर में फीड कर दिया है। इस बार […]

सीबीआई की कार्यवाही भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश

० प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के पहले सीबीआई उनके भाषणों के जुमले की स्क्रिप्ट लिखने आई ० भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महादेव एप बंद क्यों नहीं कर रही ? ० महादेव सट्टा एप पर सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने महादेव एप पर कार्यवाही किया था। आज भाजपा सरकार षड़यंत्रपूर्वक कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने में लगी है जबकि भाजपा की सरकार ने इस मामले में सवा साल में कोई कार्यवाही नहीं किया। सीबीआई की कार्यवाही भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश है। कांग्रेस का राष्ट्रीय […]