उदित नारायण पर गंभीर आरोप: पहली पत्नी की शिकायत पर एफआईआर की तैयारी, 30 साल पुराने मामले की होगी जांच

एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड गायक उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति और उनके परिजनों ने वर्षों पहले बिना जानकारी दिए उनका गर्भाशय (यूट्रस) निकलवा दिया। पुलिस के अनुसार, मामला लगभग 30 साल पुराना बताया जा रहा है और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण से हुई थी। उनके अनुसार, करियर बनाने के लिए मुंबई जाने के बाद उदित नारायण […]

Holika Dahan 2026 : कब है होलिका दहन 2 या 3 मार्च, जानें सही तारीख, महत्व और मुहूर्त

होली के त्योहार को लेकर इस बार बहुत ही बड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, इसके पीछे कारण पूर्णिमा तिथि का 2 और 3 मार्च को होना और चंद्रग्रहण होने के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव को लेकर बड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शास्त्रों के अनुसार,होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन भक्त प्रहलाद की जीत हुई थी और उनकी बुआ होलिका का दहन हुआ था। इस बार होली का पर्व कब मनाया जाएगा आइए जानते हैं होलिका दहन की सही तारीख, महत्व और मुहूर्त। होलिका दहन 2026 कब है ? ऋषिकेश पंचांग की गणना के अनुसार, होलिका दहन का पर्व 2 […]

राहुल गांधी का लोकसभा में आक्रामक भाषण: “हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है”

  नई दिल्ली। संसद में लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में बजट 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मार्शल आर्ट्स ‘जिउ-जित्सु’ के उदाहरण से की। उन्होंने कहा कि जिउ-जित्सु में पकड़ और दबाव साफ दिखता है, लेकिन राजनीति में यह नजर नहीं आता कि ‘चोक’ कहां हो रहा है और दबाव कहां डाला जा रहा है। भू-राजनीति और आर्थिक सर्वे पर टिप्पणी राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। उनके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। अमेरिका-आधारित वैश्विक व्यवस्था […]

CG Transfer : पुलक भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी, iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर संचालक के पद पर पदस्थ पुलक भट्टाचार्य का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। पुलक भट्टाचार्य को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्री पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए […]

वंदे मातरम पर नई गाइडलाइन: केंद्र सरकार ने बदला राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का नियम,अब जन गण मन से पहले 3.10 मिनट तक बजेगा राष्ट्रगीत

० गायन के दौरान खड़े रहना अनिवार्य नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत बजाना या गाना अनिवार्य होगा। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आधिकारिक रूप में राष्ट्रगीत का 6 अंतरा वाला संस्करण अब बड़े सरकारी अवसरों पर बजाया जाएगा। इसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है। इसमें वे चार अंतरे भी शामिल हैं, जिन्हें 1937 में हटा दिया गया था। नए दिशा-निर्देश के तहत, राष्ट्रगीत के दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। यह नियम राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रपति के आगमन, उनके भाषण और अन्य औपचारिक […]

T20 World Cup : पेट की समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा, नामीबिया मैच में खेलने पर संशय

  स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। पेट में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा है। टीम प्रबंधन के मुताबिक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बुधवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं। नामीबिया के खिलाफ मैच पर असर भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होना है। ऐसे में अभिषेक की फिटनेस को लेकर संशय बना […]

Breaking : कनाडा के हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत; कई घायल

  इंटरनेशनल डेस्क। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई। टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में संदिग्ध हमलावर समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, घटना प्रांत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित स्कूल परिसर में हुई। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि स्कूल के अंदर कई लोगों को गोली मारी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को निष्क्रिय कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मृतक स्कूल भवन के अंदर पाए गए, जबकि दो लोगों के शव […]

CG Crime : अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

अंबिकापुर। उस महिला की शादी बड़े भाई से हुई थी लेकिन उसे भगा ले आया उसका छोटा भाई। जिस दिन उसके बेटे का जन्मदिन था उसी दिन महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति आत्महत्या की बात कह रहा है। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन इस मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जिसने पूरे मामले को पेचीदा बना दिया है। ये तस्वीर है मृतका फुलकुंवर चौधरी की जिसकी शादी से लेकर मौत तक की कहानी सवालों से भरी हुई है। दरअसल फुलकुंवर की शादी करीब […]

आज का राशिफल 11 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातको के लिए दिन अनुकूल है, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी है मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपने इरादों को फौलादी बनाने और स्पष्ट विजन के साथ काम करने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव आज आपको रुकी हुई समस्याओं को खत्म करने का जबरदस्त साहस दे रहे हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी रिएक्शन देने के बजाय ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। पॉजिटिव बात यह है कि आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज बहुत ही सटीक रहेगी, जिससे आप कठिन प्रोजेक्ट्स को भी सफलतापूर्वक लीड करेंगे। आपकी गंभीरता और काम के प्रति समर्पण आज वर्कप्लेस पर आपकी साख बढ़ाएगा। सावधानी इस बात की रखें कि […]

आज का पंचांग 11 फरवरी : आज फाल्गुन कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

10 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण अष्टमी तिथि पर ग्रहों की चाल बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। मकर राशि में सूर्यदेव और मंगलदेव की उपस्थिति आपके आत्मविश्वास और साहस को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपको मानसिक रूप से अधिक सजग और गंभीर बना सकते हैं। कुंभ राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और राहुदेव का मेल आपकी बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए नए रास्ते खोल रहा है। आज ध्रुव योग बन रहा है, जो आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता और स्थिरता प्रदान कर सकता है। कार्यों के कुशल संचालन के लिए […]