साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, सीएम नवा रायपुर में लेंगे मीटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई है। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन मंत्रालय में बैठक होगी।   इससे पूर्व पिछली कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसला लिया था। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता, हरित ऊर्जा विकास शुल्क को खत्म करने सहित 9 बड़े निर्णय लिये गये हैं।

चक्रवात फेंगल के असर से छत्तीसगढ़ में छाए रहे बादल, राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश, बादल हटने के बाद गिरेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से रविवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। रायपुर समेत कई जगहों में हल्की वर्षा हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल हालांकि कमजोर पड़ चुका है, लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर भारी मात्रा में नमी का आना जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हैं। चक्रवात […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

० आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टरों को दिए गए निर्देश रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य […]

IMD Winter Weather: कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं कोहरा, तो कहीं हल्की ठंड- देशभर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ रही है, तो वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर जारी है, जहां बारिश के साथ ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिल्ली में अब भी ठंड का इंतजार बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के बावजूद, राजधानी में न तो कोहरा देखने को मिला है और न ही शीत लहर का असर। दिन में धूप खिली रहती है, जिससे लोगों को उमस का अनुभव हो रहा है। दिल्ली का मौसम आज, 2 दिसंबर 2024, दिल्ली का अधिकतम तापमान […]

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने किया अभिनय से संन्यास लेने का एलान, जानें अचानक क्यों लिया यह फैसला?, फैंस हुए शॉक्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनय से संन्यास लेने का एलान किया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। इससे पहले, उन्हें ’12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सराहा गया था। यह उम्मीद की जा रही थी कि विक्रांत इस सफलता का फायदा उठाकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अभिनेता ने अचानक से संन्यास लेने का फैसला किया है। 37 वर्ष की उम्र में वह अभिनय को अलविदा कहने जा रहे हैं। विक्रांत ने किया संन्यास का ऐलान विक्रांत ने सोमवार सुबह (2 दिसंबर) को अपने फैंस को चौंकाते हुए यह घोषणा की कि […]

Mokshada Ekadashi 2024 : मोक्षदा एकादशी कब है, जानें महत्‍व और शुभ मुहूर्त, पूजाविधि

Mokshada Ekadashi 2024 Date : मोक्षदा एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्‍णु की कृपा प्राप्‍त होने के साथ ही आपके पितरों के लिए मोक्ष की प्राप्ति का रास्‍ता भी सुगम होता है। यह व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होता है और इस दिन पितरों के नाम से उनकी प्रिय वस्‍तुओं का दान करने का भी खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इस कारण से मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया […]

आज का राशिफल 2 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

  मेष राशिफल : महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल रहेंगे मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। लंबी परेशानियों के बाद आज आपको कुछ राहत मिल रही है। अगर आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल रहेंगे और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय निकालना आसान होगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा […]

आज का पंचांग 2 दिसंबर : आज मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्लावल-ंउचय29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 04 बजकर 01 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 2 दिसंबर 2024 : सुबह […]

Transfer Breaking : रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा SI, ASI समेत 260 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले राजधानी रायपुर की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने 260 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, आरक्षक, प्रधान आरक्षक (महिला और पुरुष दोनों) शामिल हैं।  

भाजपा के लोग चुनकर आयेंगे तो जनता का पैसा बर्बाद होने से बचाएंगे:शिव प्रकाश

० नगरीय निकाय,पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की हुई महत्वपूर्ण बैठक ० आज का युवा गांव जाकर भी गांव की तकदीर बदल रहा है ऐसे रचनात्मक लोगों को अवसर देने की जरूरत:शिव प्रकाश रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा या हमारी विचारधारा के समर्थक साथी आएंगे तो जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे पढ़े-लिखे लोग गाँव में जाकर काम कर रहे है और वहां की तकदीर बदल रहे हैं। श्री शिवप्रकाश रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर आहूत भाजपा […]