संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित,7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर।संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारम्परिक-लोक-आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा पपेटरी-मूक अभिनय तथा पारम्परिक संश्रित कलाएं जैसे वाद्ययंत्र निर्माण तथा मुखौटा निर्माण के कलाकार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कलाकारों से जिनकी आयु दिनांक 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 40 वर्ष या अधिक हो आवेदन संक्षिप्त बायो-डेटा, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यथोचित फोटोग्राफ, उपलब्धियों के संबंध में अखबारों में प्रकाशित आलेखों की कतरनों की छायाप्रतियां जमा करना आवश्यक है। पुरस्कार के लिए कलाकार संगीत नाटक अकादमी के वेबसाईट के माध्यम https://www.sangeetnatak.gov.in/award-honours/nomination […]

राजधानी समेत कई जिलों में शुरू हुई बारिश, मौसम के सुहाना होने से गर्मी से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे. फिर दोपहर बाद से ही राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। यहां तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश हो रही है। जिससे मौसम तो सुहाना हो ही चुका है साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। इतना ही नहीं राजधानी के तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर तेज धूप के बाद शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हो जाता है। जिससे मौसम सुहाना बना रहता है। हर साल मई के अंतिम सप्ताह से […]

Breaking : सरकार ने जारी किया युक्तियुक्तकरण का आदेश ,स्कूल शिक्षा विभाग ने 10,463 स्कूलों के लिए दी मंजूरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्ति युक्त करण की प्रक्रिया तेज हो गई है प्रथम चरण में स्कूलों का युक्तियुक्त करण किया जा रहा है इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है तय समय सारणी के मुताबिक स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कुल 10463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा जिसमें E संवर्ग के 5849 और टी संवर्ग के 4614 स्कूल शामिल हैं।  

गुजरात में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- ‘हमें अपने ब्रांड पर, मेड इन इंडिया पर गर्व होना चाहिए’

गांधीनगर। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में पिछले दो दशकों में सुधार कार्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, गांधी नगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने देश के ब्रांड पर गर्व करना चाहिए। हमें मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी जरूरत की ज्यादातर चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहे हैं। पर ये चीजें अब देश में ही उपलब्ध हैं। हमारी जरूरत की 90% से अधिक और अच्छी चीजें देश […]

DMF घोटाला मामले में EOW ने पेश की चार्जशीट : 6 हजार पन्नों की चार्जशीट में रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत 9 आरोपी नामजद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के DMF घोटाले मामले में आज EOW की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की गई है। करीब 6,000 पन्नों की इस विस्तृत चार्जशीट में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है चार्जशीट में पूर्व IAS अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। चार्जशीट को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया जिसमें सभी आरोपियों को पेश किया गया। यह चार्जशीट पिछले कई महीनों से चल रही जांच के आधार पर तैयार की गई है और इसमें घोटाले से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दस्तावेज़ी सबूत, वित्तीय लेन-देन और गवाहों के बयान शामिल हैं। EOW द्वारा दायर की गई चार्जशीट में आरोप […]

सांबा में शहीद जवानों के नाम पर होंगी चौकियां, एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने BSF ने भेजा प्रस्ताव

  श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव और फिर संघर्षविराम… भारत-पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक गोलीबारी का क्रम जारी रहा। इस बीच बीएसएफ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जवानों के सम्मान में एक बड़ा एलान किया है। बीएसएफ के आईजी जम्मू, शशांक आनंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की महिलाकर्मियों ने अग्रिम ड्यूटी चौकियों पर लड़ाई लड़ी। हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी ने एक अग्रिम चौकी की कमान संभाली, कॉन्स्टेबल मंजीत कौर, कॉन्स्टेबल मलकीत कौर, कॉन्स्टेबल ज्योति, कॉन्स्टेबल सम्पा और कॉन्स्टेबल स्वप्ना और अन्य ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अग्रिम […]

कोरबा के SECL के खदान में कोयला चोरी करने गए थे युवक, खदान धसने से हुई मौत,मचा हड़कंप

  कोरबा। कोरबा जिले के SECL गेवरा कोयला खदान में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसना युवकों को महंगा पड़ गया। इस हादसे में विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौत हो गई वही तीसरा किसी तरह बाहर निकला और गांव जा […]

छत्तीसगढ़ में कोरोना के दूसरे केस की पुष्टि, रायपुर के बाद अब दुर्ग में मिला मरीज, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

भिलाई। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूसरे केस की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। दुर्ग में मिले मरीज की दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक ​दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी,खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोरोना टेस्ट किए जाने पर मरीज के […]

भारत में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार : 1000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव, सावधानियां बरतने के दिए निर्देश

दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसके नए वेरिएंट से अब तक एक हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। भारत के अलग-अलग राज्यों से रोज़ाना कई मामले सामने आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों की मौत की खबरें भी आई हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं साथ ही राज्यों को भी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और सोशल मीडिया पर कई लोग लॉकडाउन की बातें भी कर रहे […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, तापमान में गिरावट बरकरार ,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। इतना ही नहीं लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश की […]