Weather: देश के कई राज्यों में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी,सड़कें बंद; महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, मानसून की दस्तक जल्द

  दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है। आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून […]

US के वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी, इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

एजेंसी। अमेरिका के वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास से गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस घटना में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारी की मौत हो गई। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की जानकारी दी है। नोएम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, जहां गोलीबारी हुई वह जगह एफबीआई के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे अमेरिकी अटॉर्नी जनरल वहीं अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और डीसी के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी की घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। […]

आकाशीय बिजली का कहर : प्रदेश में 7 की मौत, 4 मवेशियों की भी जान गई

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते बुधवार को प्रदेश के कई इलाको में जमकर बारिश हुई। गीदम में आकाशीय बिजली गिरने से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई है।गुमलनार में 1 महिला और पुरूष की मौत हुई है तो वहीं, गीदम के कुम्हारपारा में भी एक महिला की मौत की खबर है। इधर, बीते बुधवार को वाड्रफनगर और मनेंद्रगढ़ में भी आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिलाा। वाड्रफनगर में 3 व्यक्ति और 4 मवेशियों की मौत हो गई तो वहीं, एक व्यक्ति के झूलसने की खबर है। वाड्रफनगर के जोगियानी, सुलसुली और मझौली गांव की यह घटना बताई जा रही है। मनेंद्रगढ़ के […]

CG Weather : गरज चमक के साथ छत्तीसगढ़ के कई जिलों आंधी-तूफान के साथ आज भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई हिस्सों में बुधवार शाम से देर रात तक मूसलाधार बारिश हुई। इतना ही नहीं बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और तूफान भी चला। तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हुई बारिश के चलते राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है। रायपुर ओट आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज यानी गुरूवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले […]

‘मुझे लगा मेरी जिंदगी खत्म हो गई, लोग चीख रहे थे’ दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में फंसी टीएमसी नेता सागरिका घोष ने बताया अनुभव

  दिल्ली। बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में जो कुछ हुआ, वह सैकड़ों यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। आसमान में अचानक मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि विमान तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि में फंस गया। फ्लाइट नंबर 6E 2142 में मौजूद यात्रियों ने जब विमान को हिचकोले खाते और जोरदार झटकों के बीच कांपते देखा, तो चारों ओर सिर्फ दहशत थी – कोई प्रार्थना कर रहा था, तो कोई अपने प्रियजनों को याद कर रहा था। इस भयावह अनुभव को झेलने वालों में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। पार्टी नेता और पत्रकार सागरिका घोष ने बाद […]

अवैध रेत परिवहन करते सूरजपुर जिले में 7 वाहन पकड़ाए,जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई

रायपुर।जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 वाहनों को जब्त किया है। ग्राम राजापुर में 5 वाहन और हर्राटिकरा में 2 वाहन पकड़े गए, जो अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना जयनगर में सुरक्षित रखा गया है। जिले में खनिज राजस्व की हानि को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार निगरानी की […]

महंत कॉलेज में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आधुनिक भारत पर संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में राजीव गांधी स्टडी सर्किल एवं आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर शहर के पूर्व महापौर पूर्व सभापति प्रमोद दुबे राजीव गांधी स्टडी सर्किल के छत्तीसगढ़ प्रभारी अंकित बागबाहरा महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी महासचिव अनिल तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी सहित एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति में पुण्यतिथि मनाई गई। वही आयोजन में उपस्थित जन समुदाय ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की […]

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की मुलाकात

रायपुर। वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसईसीएल निदेशक (एचआर) बिरंची दास भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सीएमडी दुहन ने मंत्री ओपी चौधरी को राष्ट्र की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने एवं अंचल के विकास में एसईसीएल द्वारा दिए जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी।

शासन के सुशासन तिहार अंतर्गत क्रेडा के समस्त सौर संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ शासन 8 अप्रैलसे 31 मई तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं विभिन्न शिविरों में उपस्थित होकर जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कर रहे हैं। शासन द्वारा चलाये जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में क्रेडा की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से क्रेडा के समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में क्रेडा द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं यथा सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन एवं सोलर हाई मास्ट इत्यादि की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों […]

आज का राशिफल 22 मई : वृषभ,कर्क और वृश्चिक राशि के लिए त्रिग्रह योग रहेगा तीन गुना लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,खर्चीला दिन है संयम से चलें मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम गरम रह सकता है। महिलाओं को आज अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो स्थिति आज बातचीत से सुलझ जाएगी। आपको आज कमाई के कुछ नए मौके भी मिलेंगे। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध से बचें और सोच विचार कर किसी से […]