IMD Weather Forecast: देश में चक्रवाती खतरा, 9 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना
दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्से तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि 26 नवंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर भारत: कोहरा और ठंड का प्रकोप उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। हालांकि, दिन में खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिल रही है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, […]



