15 मई तक नगर के प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर को हटाने का नोटिस : मंदिर समिति ने रखी ये मांग

  ० गरियाबंद के मध्य शहरी भाग से अतिक्रमण हटाने की तैयारी गरियाबंद। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग क्रं. 01 पेंशन बाड़ा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सी के किलोमीट्रिक पॉइंट 61.800 से 66.000 के मध्य शहरी भाग से अनेक लोगों को अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया गया है। इसी कड़ी में नगर के मध्य एन एच 130 सी के किनारे लगे हुये प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर का भी अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया गया है। नगर के वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार मंदिर लगभग 100 वर्षो पुराना है, मंदिर हटाये जाने से लोगों की आस्था और धार्मिक भावना आहत होगी। इस मामले में शिव दुर्गा मंदिर समिति के […]

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और मॉक ड्रिल की तैयारी ,डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अलर्ट

  डोंगरगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करने को लेकर देशभर से आवाज उठ रही है । इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के आसार भी नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए देशभर में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। युद्ध के आसार को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए गृह विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। बॉर्डर में बीएसएफ के जवानों […]

बलूचिस्तान : पाकिस्तान सेना पर हुआ बड़ा हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की हुई मौत; 5 घायल

  बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।  

कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम : सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली। भारत सरकार ने पूरे देश में कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम (नकद रहित इलाज योजना) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सड़क दुर्घटना के शिकार हर व्यक्ति को प्रति हादसा अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, यह योजना 5 मई, 2025 से लागू हो गई है। किसी भी सड़क पर हुए हादसे में मिलेगा इलाज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अगर किसी भी व्यक्ति का सड़क हादसा मोटर वाहन के कारण होता है, तो उसे इस स्कीम के तहत देश के किसी भी हिस्से में […]

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, सेना ने पूंछ में पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक

जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तान के नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने आज मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में पुंछ जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की और कहा कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान व भारत में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की बेरहमी […]

मुख्यमंत्री पहुंचे उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के खेतों में: केला और पपीता की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा, 15-20 लोगों को अपने खेत में दे रहे रोजगार

० मुख्यमंत्री ने की कृषक श्री साहू की सराहना, कहा- सभी किसान के लिए हैं प्रेरणा ० धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर आये। इस दौरान वे सहसपुर ग्राम के उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के खेत में भी पहुंचे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वे पिछले 9 साल से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे वे लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेत में रोजगार भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को कृषक श्री साहू […]

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक,कहा-मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ

० गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण निकले घरों से,अपने मुखिया से मिलने उमड़ी भीड़ ० मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूँ। ग्राम- सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी। ऐसे में जब गांव में सहसा हेलीकॉप्टर की […]

Breaking : झारखंड शराब घोटाले की जाँच अब छत्तीसगढ़ में भी , CBI को साय सरकार ने दी सहमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम देने के मामले की जांच के लिए अब CBI को सहमति दे दी। इसके लिए अधिसूचना जारी करते हुए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत CBI को छत्तीसगढ़ में जांच के लिए सहमति दी है। यह मामला रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज अपराध से जुड़ा है।  

बीजापुर के नक्सल विरोधी अभियान में एक महिला नक्सली का शव बरामद, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। इस अभियान के दौरान अब तक चार महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा स्थित पहाड़ियों में 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्प’ नामक अभियान शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार […]

गुजरात में तूफानी बारिश से तबाही : 14 लोगों की मौत और 16 घायल; तीन दिन का रेड अलर्ट जारी

  गुजरात। गुजरात राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के कारण राज्य भर में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अगले 3 दिनों में राज्य के 75 प्रतिशत से अधिक हिस्से में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 इंच तक बारिश हो सकती है। 15 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट गुजरात में भारी […]