Operation Sindoor: भारत की जवाबी कार्रवाई पर दुनिया के कई दिग्गज नेताओं ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा…
दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिनों के बाद ये कार्रवाई की गई है, जिसके बाद पाकिस्तान दहल उठा है। वहीं दूसरी ओर भारत के इस कार्रवाई पर दुनियाभर के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। जहां एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तनाव के जल्दी खत्म होने की उम्मीद जताई है। वहीं दूसरी ओर सयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य संयम बरतने […]



