Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी की PAC बैठक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने की संभावना

  दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपनी पार्टी की प्रमुख निर्णय लेने वाली समिति, पीएसी (Political Affairs Committee) की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा की जाएगी और पार्टी के शीर्ष नेता संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार करेंगे। AAP दिल्ली में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गई है, और पार्टी के नेतृत्व ने चुनावी रणनीति और प्रचार को तेज कर दिया है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल […]

Adani Row: गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने व धोखाधड़ी के आरोप; अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी

दिल्ली। अदाणी समूह के मुखिया उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद अदाणी समूह पर नए आरोप क्या हैं? सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का ताजा मामला क्या है? सबकुछ यहां जानें अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी समूह पर क्या आरोप लगाए हैं? अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के […]

Delhi Pollution: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में चुभन; यहां जानें AQI

दिल्ली। मौसमी दशाओं के बदलने से लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। इससे लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, […]

Accident: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर; 5 माह के बच्चे समेत पांच की मौत

अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना […]

छत्‍तीसगढ़ में कम हुआ पारा, बढ़ने लगी ठंड, सरगुजा में 9 डिग्री पंहुचा तापमान ,शीतलहर का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिनों में नमी के चलते धुंध और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में अधिकांश जिलों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के दिन के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले चार दिनों […]

ठंड से कांपा Jammu Kashmir, सुबह-सुबह माइनस 8 से भी नीचे गिरा पारा, घर से नहीं निकलने की अपील

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे गिर चुका है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ठंड का प्रकोप इस कदर जारी है कि जम्मू-कश्मीर में वीरवार का तापमान माइनस 8.77 डिग्री दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की और बिना किसी जरूरी कारण के घर से न निकलने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान माइनस 14.64 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 6.58 डिग्री रहने की […]

गुयाना के राष्ट्रपति अली ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से PM Modi को किया सम्मानित

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें जॉर्जटाउन में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और गुयाना के मजबूत रिश्तों को और गहराई देगा और हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। भारत-गुयाना के ऐतिहासिक संबंधों पर चर्चा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना के संबंध साझा इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने राष्ट्रपति इरफान अली की प्रशंसा करते हुए कहा कि […]

रायपुर एसएसपी डॉ संतोष सिंह द्वारा कंट्रोल रूम में ली देर रात्रि अपराध समीक्षा बैठक

० अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और अधिकांश अपराध के जड़ नशे पर कठोरतम कार्रवाई का निर्देश ० बदमाशों की जमानत निरस्त, रासुका, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जिला बदर, फरार की संपत्ति कुर्की करवाने का निर्देश रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष सिंह द्वारा कंट्रोल रूम में रात्रि अपराध समीक्षा बैठक लेना शुरू किया जो देर रात्रि तक चलती रही। जिले के थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों को अचानक बुला अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए गए। प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्यवाही अभियान और तेज करने […]

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक

० छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह पर प्रगति मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन ० छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” […]

मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत कब? जानें तारीख, महत्व और व्रत के नियम

प्रदोष व्रत हर महीने आता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से व्यक्ति जो भी मनोकामना मांगता है वह पूरी होती है। हर महीने 2 बार प्रदोष व्रत आते हैं। मार्गशीर्ष मास आरंभ हो चुका है ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानें मार्गशीर्ष मास में आने वाले प्रदोष व्रत का महत्व। मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत कब? मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा और 29 तारीख को सुबह 8 बजकर 40 […]