142 वर्षों बाद जांजगीर को मिला नया तहसील भवन: सीएम साय ने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

रायपुर।सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने […]

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यशाला में खुद संभाली प्रशिक्षण की कमान, पीपीटी के जरिए सवा घंटे तक समझाया शहरों के विकास का रोडमैप

० देश और दुनिया के विभिन्न शहरों में हो रहे उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों की भी दिखाई झलक रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज ‘नगर सुराज संगम’ में खुद प्रशिक्षण की कमान संभाली। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने करीब 50 स्लाइड्स की पीपीटी के माध्यम से स्वयं शहरों के विकास का रोडमैप राज्य के 14 नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, एमआईसी सदस्यों, आयुक्तों और वरिष्ठ अभियंताओं से साझा किया। उन्होंने अपने सवा घंटे के संबोधन और पीपीटी प्रस्तुतिकरण के दौरान एक-एक स्लाइड्स की डिटेलिंग भी की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने […]

तीनों सेना अलर्ट मोड में : समुद्र के अंदर भी नहीं बचेगा दुश्मन, भारतीय नौसेना और DRDO ने मल्टीइंफ्लुएंस ग्राउंड माइन की सफल टेस्टिंग की

  नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है। तीन सेना अलर्ट पर है। इसी बीच भारतीय नौसेना और डीआरडीओ (DRDO) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस परीक्षण में कम विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया, ताकि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा सके। समुद्र के नीचे छिपे टारगेट को हिट करने में सक्षम यह माइन समुद्र के नीचे दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम है। गौरतलब है कि एमआईजीएम को भारत में पहली बार पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। इसके इस्तेमाल से नौसेना की ताकत बढ़ेगी और समुद्री […]

भारत-पाक तनाव : 7 मई को सभी राज्यों में होगा सुरक्षा मॉक ड्रिल,केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश, छात्रों-नागरिकों को प्रशिक्षण देने को कहा

  दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के लिए देश के सभी राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने को कहा है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इस मॉक ड्रिल में निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे – – हवाई हमले (एयर रेड) चेतावनी सायरन को सक्रिय किया जाएगा। – आम नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षित किया जाएगा कि अगर किसी तरह का हमला हो जाए, तो वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें। – ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी। यानी जरूरत पड़ने पर बिजली बंद कर दी जाए ताकि […]

बिलासपुर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ गिरने और बिजली के खंभे झुक गए, बिजली व्यवस्था ठप्प

बिलासपुर।बिलासपुर में आज आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर को हिला कर रख दिया है। कई हिस्सों में पेड़ों के गिरने, खंभों के झुकने और तारों के टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ईरानी मोहल्ले के बीच नाले के पास स्थित कबाड़ी दुकान के सामने पेड़ तारों पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा झुक गया। बिजली विभाग को व्यवस्था ठीक करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है और अब तक सरकंडा के जबड़ापारा में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।   जबड़ा पर और ईरानी मोहल्ले के बीच नाले के पास कबाड़ी दुकान के सामने कमरे के ऊपर लकी तारों पर पेड़ गिर गया। […]

Cyber Attack: भारत पर पाकिस्तान ने एक बार फिर की साइबर हमले की कोशिश, रक्षा संस्थानों को निशाना बनाने का किया दावा

दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान लगातार भारतीय संस्थानों को साइबर हमले का निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ नामक खाते ने दावा किया कि उसने भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) से जुड़ा संवेदनशील डाटा चुरा लिया है। एवीएनएल की वेबसाइट पर दिखा पाकिस्तानी झंडा सूत्रों के मुताबिक, यह दावा किया गया है कि हैकर्स ने रक्षा से जुड़े कर्मियों की निजी जानकारी और लॉगिन विवरण तक पहुंच बना ली है। इसके अलावा, इस समूह ने रक्षा मंत्रालय के अधीन […]

सुशासन तिहार की चमक, क्रेडा ने लौटाई गांवों की रौनक,सोलर हाईमास्ट और पंप की मरम्मत ने बदली गांवों की तस्वीर

० मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी और प्रभावी शासन की मिसाल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगो की मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने और योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की अधिकांश आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों सहित क्रेडा को मिले हाई मास्ट लाईट सुधार के संबंध में दो आवेदन, सोलर पम्प में सुधार करने संबंधी दो आवेदन सहित ड्यूल पम्प के खराब गेट वॉल्व बदलने जैसे आवेदनों का निराकरण किया गया। […]

CM साय ने सक्ति जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी ली

० सीएम साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती सोनाई बाई के घर पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा ० प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा है सकारात्मक परिवर्तन-मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी […]

ACB की टीम ने DEO दफ्तर में दी दबिश, 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ बाबू

रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में दबिश देकर एक घूसखोर कर्मचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्त में आये सहायक ग्रेड-2 के बाबू का नाम मोहम्मद फरीद फारुखी है। वह पीड़ित से बतौर रिश्वत 15 हजार रुपये लेते हुए एसीबी के अफसरों के हत्थे चढ़ गया। दरअसल पीड़ित ने एसीबी से शिकायत करते हुए बताया था कि, किसी काम के एवज में डीईओ दफ्तर पदस्थ आरोपी बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी के द्वारा रकम की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद एसीबी ने उसे केमिकल लगे हुए नोट दिए थे। बहरहाल आरोपी मोहम्मद फरीद फारुखी से पूछताछ की जा रही है। […]

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों का अभियान जारी: प्रेशर बम विस्फोट की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान घायल

  बीजापुर। बीजापुर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से रविवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्प’ नामक अभियान शुरू किया गया, जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रविवार को प्रेशर बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया, ‘‘घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल […]