7 मई को भारत के 244 जिलों में मॉक ड्रिल, छत्तीसगढ़ में केवल इस जिले में बजेगा सायरन , डिटेल जानिए यहां

दिल्ली। भारत – पाकिस्तान से तनाव के बीच देश के 244 जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल होगी. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते टेंशन के बीच गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है. मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को हवाई हमले से बचने के उपाय के बारे में बताया जाएगा. ड्रिल के दौरान सायरन भी बजेंगे. केंद्र सरकार ने सभी भाग लेने वाले राज्यों को अपनी निकासी रणनीतियों को संशोधित करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पूर्ण पूर्वाभ्यास कुशलतापूर्वक किया जाए. ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और […]

सबरीमाला मंदिर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू, भगवान अयप्पा के दर्शन करने वालीं होंगी पहली राष्ट्रपति ,मंदिर प्रबंधन ने शुरू की तैयारी

  दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगीं। देश के इतिहास में वह पहली राष्ट्रपति होंगी जो सबरीमाला मंदिर जाएंगीं। मंदिर प्रबंधन संस्था त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने राष्ट्रपति की यात्रा की पुष्टि की। साथ ही इसे देश के इतिहास में गर्व का पल करार दिया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एसपीजी और मंदिर प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 मई को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगीं। 18 मई को वह केरल के कोट्टायम जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगीं। इसके बाद अगली […]

सुकमा में नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : उपसरपंच की हत्या से हड़कंप, आधी रात को घर से ले गए थे उठाकर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने गांव के उपसरपंच की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुकमा पुलिस ने इस हत्या की जानकारी दी है।यह घटना सुकमा के बेनपल्ली गांव का है। जागरगुंडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस गांव में रात के 3 बजे नक्सलियों ने उपसरपंच की जान ले ली। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सोमवार की देर रात में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आधी रात को नक्सली बेनपल्ली गांव में रहने वाले उप सरपंच मुचाकी राम के घर आ धमके। उन्होंने मुचाकी राम को आवाज लगाई […]

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; दो लोगों की मौत और 20 घायल,रेस्क्यू जारी

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।उन्होंने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को रामबन में हुआ था हादसा इससे पहले रविवार को रामबन जिले […]

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने,3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

जम्मू। बाबा बर्फानी के भक्तों लिए बेहद ही खास खबर है। दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले ही शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं श्री अमरनाथ से बाबा बर्फानी की कुछ खास तस्वीर सामने आई हैं। आपको बता दें कि, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अभी 2 महीने का समय बाकी है। वहीं यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें बर्फ से बना स्वयंभू शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा नजर आ रहा है और बेहद सुंदर और अलौकिक दिख रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी के इस दिव्य […]

UNSC में मदद मांगने गए पाकिस्तान की हुई किरकिरी,सुरक्षा परिषद ने जमकर लताड़ा

  न्यूयॉर्क। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ हर पैंतरा उस पर ही भारी पड़ रहा है। ताजा मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का है, जहां पाकिस्तान मदद मांगने गया था, लेकिन सुरक्षा परिषद ने उल्टे पाकिस्तान को ही लताड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पाकिस्तान से ही मुश्किल सवाल पूछे और पहलगाम आतंकी हमले पर जवाबदेही तय करने को कहा। यूएनएससी ने पहलगाम हमले में लश्कर ए तैयबा की भूमिका पर पूछे सवाल यूएनएससी की बैठक में सदस्यों ने पाकिस्तान से पूछा कि क्या पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर ए तैयबा का हाथ है या नहीं। दरअसल पाकिस्तान ये दिखाने की कोशिश कर रहा है […]

प्री-मॉनसून ने दी देशभर में दस्तक, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी

  दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। प्री-मॉनसून की दस्तक साफ दिखाई दे रही है जिसके चलते मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। दिल्ली-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी […]

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

कटिहार। बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।   उन्होंने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे राहत और बचाव दल ने पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। […]

आज का राशिफल 6 मई : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए मंगलमय दिन, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,सकारात्मक और रोमांटिक रहेगा आज का दिन मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रयास आज सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और कारोबार में आज आज आप सकारात्मक स्थिति का लाभ ले पाएंगे आपको आज पारिवारिक जीवन में भी अनुकूलता का अहसास होगा। प्रेमी या जीवनसाथी से किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार होगा। आपके बीच तालमेल और आपसी सामंजस्य बढेगा। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिल सकती है। कारोबार में विस्तार के लिए किए गए आपके प्रयास आज सफल होंगे। दोस्तों से आप आज सहयोग […]

आज का पंचांग 6 मई : आज वैशाख शुक्ल नवमी तिथि , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 24, जिल्काद 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]