कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ़्तार बाइक और स्कूटी में भिंड़त, विधायक की बेटी की हालत गंभीर

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह की बेटी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल पूरे मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि एक दिन पहले बलरामपुर जिले में बेकाकू ट्रैक्टर से गिरकर भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के देवर की मौत हो गई थी। वे खुद ट्रैक्टर चलाकर घर से खेत की ओर जा रहे थे। […]

भारत-पाक तनाव पर सुरक्षा परिषद अलर्ट मोड पर , संयुक्त राष्ट्र ने बंद कमरे में बुलाई बैठक

  इंटरनेशनल न्यूज़। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार को बंद कमरे में एक बैठक होगी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपात बैठक की मांग की है। पाकिस्तान वर्तमान में 15 देशों की सदस्यता वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। सुरक्षा परिषद की मई महीने के लिए अध्यक्षता यूनान कर रहा है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव पर ‘‘बंद कमरे में परामर्श का अनुरोध किया था” और सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष यूनान ने पांच मई को दोपहर में बैठक निर्धारित की है।   सुरक्षा परिषद के पांच वीटो-धारक स्थायी सदस्यों – चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और […]

उज्जैन के महाकाल मंदिर के छत पर लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर,परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

  उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई। मंदिर के गेट नंबर-1 के पास बने फैसिलिटी सेंटर के ऊपर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फैसिलिटी सेंटर की छत पर भड़की आग मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक बने फैसिलिटी सेंटर की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। वहीं अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले […]

India-Pakistan : पाकिस्तान को भारत ने दिया एक और बड़ा झटका,सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामानों पर भी लगी रोक

दिल्ली। पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इससे सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ेगा। ऐसे में व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में सहायक) पाकिस्तान से आयात होते थे। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान के जरिये पहुंचते हैं। जनपद में इनका अच्छा-खासा कारोबार है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 […]

बकरी चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश,मॉडिफाइड गाड़ी से चुराते और मटन दुकान में बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। कवर्धा पुलिस ने रविवार को बकरी चोर गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बिलासपुर के एक संगठित बकरी चोर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 16 बकरियां और चोरी में इस्तेमाल की गई विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी जब्त की गई है। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में रात के समय बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा क्षेत्रों से संचालित यह गिरोह कबीरधाम के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा था। गिरोह अब तक 80 […]

सड़क किनारे खड़ी ट्रक ने टकराई यात्री बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत,8 लोग घायल

बालोद। बालोद से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां NH 30 धमतरी- कांकेर मुख्यमार्ग में जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 8 यात्री घायल हो गये, सुचना पर पहुची पुलिस ने जाम खाली करवाया और घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना पुरुर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास की है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या आप जानते हैं क्यों नहीं लेते उल्टे हाथ से प्रसाद? जानिए धार्मिक दृष्टिकोण

हिंदू धर्म में पूजा पाठ और उसमें अपनाए जाने वाले नियमों का बहुत महत्व होता है. इन नियमों में से एक नियम है प्रसाद हमेशा दाहिने हाथ से ही ग्रहण करना. अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार यह जरूरी माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि प्रसाद भगवान का आशीर्वाद होता है और उसे ग्रहण करने का तरीका भी खास होना चाहिए. इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि प्रसाद दाहिने हाथ से ही लें और पूजा से जुड़ी बातों का आदर करें. ये छोटी बातें ही हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकती हैं. आइए जानते हैं प्रसाद लेने के नियम। जब […]

‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद अब एजाज खान पर शारीरिक शोषण का आरोप, शिकायत दर्ज

मुंबई। अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार 04 मई को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाने के बहाने अभिनेता ने शारीरिक शोषण किया। चारकोप पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज खान ने फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा किया। साथ ही धर्म बदलकर शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ कई जगहों पर शारीरिक शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के […]

राजधानी में सुबह से आसमान में छाए बादल, आज भी छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है.आंधी-तूफान के बारिश का दौर चल रहा है,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.वहीं मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को हुई भीषण बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के अलग– अलग जगहों बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बारिश होने की संभावना है। विभाग की तरफ से बताया गया कि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और […]

माता वैष्णो देवी दरबार: पहलगाम हमले के बाद घटे श्रद्धालु ,व्यापार हुआ कम,सन्नाटे में कटरा

कटरा। जम्मू-कश्मीर की वह पवित्र भूमि जहां हर साल लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं, इस वर्ष असामान्य सन्नाटे से जूझ रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बदली प्राथमिकता और अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उनकी संख्या गिरा दी है। इसका असर पूरे कटड़ा नगर के व्यापार, पर्यटन व स्थानीय रोजगार पर पड़ा है। जनवरी-फरवरी में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने श्रद्धालुओं की प्राथमिकता बदल दी। अधिकांश भक्त पहले गंगा स्नान और कुंभ के आयोजन की ओर आकर्षित हुए। होली के बाद श्रद्धालुओं का रुझान माता की धाम की ओर फिर बढ़ा, मगर पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हालात फिर बिगाड़ […]