आज का राशिफल 3 मार्च : आज का दिन मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के लिए लाभदायक, जानें आपका भविष्यफल

​मेष राशि,सुख समृद्धि में वृद्धि होगी मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, घरेलू वस्तुओं में आज वृद्धि होगी, जिससे परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो आपको सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज नौकरी में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे और आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। ​वृषभ राशि,वाणी पर नियंत्रण रखें वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन आपके लिए आज जरूरी […]

आज का पंचांग 3 मार्च : आज फाल्गुन चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 12, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 20, रमजान 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर […]

साय कैबिनेट की बैठक खत्म, बजट के पहले इन मुद्दों पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

रायपुर। 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने जा रहे हैं। वहीं, बजट पेश होने के ठीक एक दिन पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। साय कैबिनेट की इस बैठक में बजट पर भी चर्चा की गई। साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए हम निर्णय  मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा […]

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मगनलाल बागड़ी और नारायणदास नत्थानी को किया गया याद

रायपुर। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मगनलाल बागड़ी और नारायणदास नत्थानी को संयुक्त रूप से याद किया गया ओर उनकी गाथा को सुना। सभी लोगों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती बबीता नत्थानी ,उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा,महामंत्री सुनील बाजारी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र राठौर,सचिव रमा जोशी, महेश दुबे, राजेंद्र उमाठे, डॉक्टर किशोर अग्रवाल, अविनाश कुमार सक्सेना, पी आर अहीर, मंगल सिंह गोविंद, नारायण खंडेलवाल, राकेश खंडेलवाल, चंद्रकांत पांडे, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, प्रवीण द्विवेदी, श्रीमती प्रभा और बबिता के परिवार जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कल करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव,ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन

रायपुर। ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। ईडी भारतीय जनता […]

कल पेश होगा साय सरकार दूसरा बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट

रायपुर। सोमवार को विष्णु देव साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरा बजट पेश करेंगे.इसके पहले ओ पी चौधरी ने 9 फरवरी 2024 को बजट पेश किया था. पिछला बजट पेपरलेस बजट था. पिछले बजट में 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था. बजट मेंं मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का वादा किया गया था. पिछले बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अमृत काल के नींव का बजट बताया था. ओपी चौधरी ने 1 नवंबर 2024 तक अमृतकाल , छत्तीसगढ़ विजन 2047 का दस्तावेज तैयार करने की घोषणा की थी. वित्त मंत्री ने कहा था कि इस […]

Manipur: मणिपुर में राज्यपाल की अपील ला रही रंग, पांच जिलों में लोगों ने जमा कराए 42 हथियार और कारतूस

इंफाल। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील रंग ला रही है। लोग लगातार अपने हथियार और कारतूस जमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, चूराचांदपुर, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग के लोगों ने 42 हथियार और कारतूस जमा कराए। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर में दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, 75 से अधिक कारतूस समेत पांच हथियार जमा करवाए गए। बताया जाता है कि अब तक 300 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। वहीं तामेंगलोंग जिले के कैमाई पुलिस स्टेशन में सत्रह बंदूकें, नौ पोम्पी और कारतूस जमा किए गए। जबकि यिंगंगपोकपी, पोरोमपट, चूराचांदपुर और लामसांग में 10 हथियार और कारतूस जमा कराए गए। […]

पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली… सूटकेस में लाश देख फूट-फूटकर रोई कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की मां

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव एक सूटकेस में मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। हिमानी की मां, सविता ने रविवार को कहा कि उनकी बेटी के बढ़ते कद और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी के कारण पार्टी में उनके दुश्मन बन गए थे। सविता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी और हुड्डा परिवार के करीब होने के कारण ईर्ष्या का शिकार होना पड़ा। सविता ने एक बातचीत में कहा, “चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। वह अपने काम में इतना व्यस्त थी कि उसने कुछ दुश्मन बना लिए थे। […]

अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं पार्षदों ने ली शपथ, सीएम साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की शिरकत

अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर […]

मुख्यमंत्री साय से मिले फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधि, सीएम ने कहा – नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध […]