साय मंत्रिमंडल की बैठक कल, मजदूर दिवस पर नई घोषणा को मिल सकती है मंजूरी

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। बैठक मंत्रालय में होगी। इसमें 1 मई को श्रम (मजदूर) दिवस के ‌मौके पर मजदूरों के लिए नई घोषणा को मंजूर दिए जाने के संकेत हैं । यह इस माह की दूसरी बैठक होगी । इसके बाद सीएम 5 मई से सुशासन तिहार के प्रदेश व्यापी दौरे पर निकलेंगे।

आज का राशिफल 29 अप्रैल : वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए मंगलकारी दिन , जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, धैर्य से सफलता पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आप संयम और धैर्य से आज सफलता का आकाश चूमेंगे लेकिन क्रोध से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी से साथ आपका प्रेम और सद्भाव भी बना रहेगा। किसी शुभ काम के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का […]

आज का पंचांग 29 अप्रैल : आज परशुराम जयंती, जानें पूजा के लिए शुभ समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 17, शव्वान 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

IFS Transfer Breaking : राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश किया जारी, कई जिलों के बदले गए DFO

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS-IPS के बाद अब वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई जिलों के डीएफओ को इधर से उधर किया गया है.  

सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में अब तक 22 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण , खराब मौसम के बाद भी तेंदूपत्ते की तोड़ाई और संग्रहण कार्य प्रगति पर

रायपुर। बस्तर संभाग के तीन जिला यूनियन सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में तेंदूपत्ता का संग्रहण प्रारंभ हो चुका है। कई स्थानों पर बादल छाए रहने, आंधी तूफ़ान और वर्षा के बाद भी संग्रहण का कार्य प्रगति पर है। जिला यूनियनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल तक 22 हजार मानक बोरा का संग्रहण हो चुका है। बस्तर संभाग के लिए बोरा, सुतली,एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था तथा परिवहन का कार्य पूरा का लिया गया है। फड़ से गोदाम तक एवं गोदामों में भंडारित तेंदूपत्ते का बीमा लघु वनोपज संघ द्वारा किया जा चुका है। अन्य जिला यूनियनों में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य मई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ […]

इस्लामाबाद : PAK में शांति कमेटी बैठक पर आंतकी हमला, कई लोगों की मौत व दर्जनों घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के मुख्य शहर वाना में सरकार समर्थक शांति समिति के कार्यालय के बाहर एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख उस्मान वजीर के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब लोग शांति समिति के कार्यालय के बाहर एकत्रित थे। विस्फोट के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सात लोगों ने दम तोड़ दिया। हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है।   अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, विस्फोट के बाद […]

सुशासन तिहार में आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण, आवेदकों के घरों तक पहुंचकर अधिकारी दे रहे दस्तावेज

० तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का होगा आयोजन रायपुऱ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही सुशासन तिहार में राजस्व विभाग में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर राजस्व अधिकारी आवेदकों के घरों तक पहुंच कर ऋण पुस्तिका, त्रुटि सुधार, जाति-निवास जैसे अन्य दस्तावेज हितग्राहियों को प्रदान कर रहे है। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण में आगामी 5 से 31 मई के […]

पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का जो संकल्प लिया गया है, उससे जुड़े सभी कार्य […]

भाजपा ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के कई नेताओं की टिप्पणियों को लेकर खरगे, राहुल से सवाल किया

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कई नेताओं की उन टिप्पणियों को लेकर सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से सवाल किया, जिनमें पाकिस्तान के साथ युद्ध की आवश्यकता और आतंकवादियों द्वारा गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाये जाने संबंधी पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के बयान पर सवाल उठाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार, कर्नाटक के मंत्री आर बी तिम्मापुर तथा राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा सहित पार्टी के कई नेताओं के नाम लिए। उन्होंने कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अपनी […]

26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी, NIA ने मांगी 12 दिन की रिमांड

दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की हिरासत 12 दिनों के लिए बढ़ाने की एनआईए की अर्जी पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। राणा को उसकी 18 दिन की एनआईए हिरासत की समाप्ति पर कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष एनआईए न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। माना जा रहा है कि कभी भी इस पर फैसला सुनाया जा सकता है। वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन और विशेष सरकारी अभियोजक नरेन्द्र मान द्वारा चैम्बर कार्यवाही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रतिनिधित्व किए जाने की संभावना है। वहीं दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा तहव्वुर राणा का पक्ष रख रहे […]