आज का पंचांग 27 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण अमावस्या तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 07, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, अमावस्या, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 15, शव्वान 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

पेंशनरों ने शासन से की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग

० छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की हुई बैठक, ‘पेंशनर चिंतक’ के रजत जयंती विशेषांक का विमोचन रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों ने उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग राज्य शासन से की है। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की शनिवार 26 अप्रैल को हुई बैठक में पेंशनरों की मांगों पर राज्य शासन की उपेक्षा पूर्ण रवैये पर नाराजगी भी जताई गई। पेंशनर छठवें वेतनमान के 32 माह और सातवें वेतनमान के 27 माह का एरियर्स की मांग कर रहे हैं। पेंशनरों ने एक जुलाई 2024 से देय तीन प्रतिशत एवं एक जनवरी 2025 से दो प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान करने के लिए जल्द आदेश जारी करने का आग्रह सरकार से […]

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० राजस्व विभाग के कार्यों से निखरती है शासन की छवि:आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ नागरिकों को मिले – मुख्यमंत्री ० राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप करने दिए निर्देश ० मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री साय ने फौती–नामांतरण की प्रक्रिया में किसी […]

शादी की खुशियां मातम में बदली : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, नवदंपति की दर्दनाक मौत

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के एक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जब नव​विवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव की है। दरअसल, यहां एक हाइवा ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना दोनों परिवारों को दी गई। जिसे बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल मातम में ​बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच […]

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नमाज विवाद मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई,प्रोफेसर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर।बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के नमाज विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। NSS को ऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिलीप झा सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रोग्राम ऑफिसर, टीम कोर लीडर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। NSS कैंप में 155 छात्रों को नमाज पढ़ाने का आरोप लगा है। कोनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कोनी थाना पहुंचकर इस मामले की जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया और तत्काल सख्त कदम उठाते हुए एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।   गौरतलब है […]

‘मैं भारत की बहू, मुझे यहीं रहने दीजिए’, सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार

नोएडा। सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। सीमा ने अपील करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है और उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में सीमा हैदर ने यह बातें कही हैं। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट की नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त […]

5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से फिर होगी शुरू, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने 26 अप्रैल को ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025’ की औपचारिक घोषणा की है। यह यात्रा जून से अगस्त 2025 के बीच होगी। पांच साल बाद यह यात्रा फिर से 30 जून से शुरू होगी, जिसका श्रद्धालुओं को लंबे समय से इंतजार था। इस यात्रा का संचालन विदेश मंत्रालय और प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस साल कुल पांच बैच होंगे, जिनमें प्रत्येक बैच में 50 यात्री होंगे। ये यात्री उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से यात्रा करेंगे। इच्छुक श्रद्धालु अब यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए http://kmy.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। यात्रियों का […]

रहेजा ग्रुप पिरदा में ‘रहेजा अम्बारा’ का भव्य शुभारंभ,लोगों ने लांचिंग ऑफर के साथ बुक किए प्लॉट्स

० ‘रहेजा अम्बारा’ लॉन्च इवेंट- प्रोजेक्ट की सुविधाओं और प्राकृतिक वातावरण ने जीता दिल रायपुर। रहेजा ग्रुप द्वारा पिरदा में ‘रहेजा अम्बारा’ का शुभारंभ किया गया। ‘लिव लाइफ लिमिटलेस’ की सोच पर बना यह प्रोजेक्ट ऐसी जीवन शैली देता है जिसमें आराम, आधुनिक सुविधाएँ, अच्छी कनेक्टिविटी और हर उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी चीज़ें एक ही जगह मिलती हैं। रहेजा अम्बारा की मुख्य विशेषता इसके बेहतरीन लैंडस्केप्ड गार्डन्स हैं, जिन्हें प्रत्येक सेक्टर में इस प्रकार विकसित किया गया है कि निवासियों को प्रकृति के और नज़दीक रहने का अनुभव मिले। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में एक अत्याधुनिक क्लब हाउस की सुविधा होगी, जिसमें स्विमिंग पूल, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, […]

ईरान के बंदर अब्बास शहर में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, 406 लोगों के घायल होने की सूचना

इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। ये जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में 406 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है। कई किमी दूर तक देखा गया धुएं का गुबार वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें काले धुएं का विशाल गुबार देखा जा सकता है। जबकि इस मामले में अधिकारियों ने विस्फोट का तत्काल कोई कारण नहीं बताया। बता […]

‘सेना की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करे मीडिया’, पहलगाम हमले के बाद सरकार ने चैनलों को दिए निर्देश

दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के मीडिया चैनलों से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण करने से बचने की सलाह दी है और कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग से जाने-अनजाने में दुश्मनों को मदद मिल सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की सलाह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करने की सलाह जारी की है। मंत्रालय की तरफ से जारी सलाह में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी […]