गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन, पीएचई और पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की ० सभी लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश, निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा रायपुर।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने एक दिवसीय बालोद प्रवास के दौरान जिले में नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोक निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बालोद कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को मौजूदा ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पेयजल एवं निस्तारी के लिए पानी की समस्या से जूझना न पडे़, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जल की […]

मुख्यमंत्री साय से सांसद मनोज तिवारी ने की मुलाकात,छत्तीसगढ़ की लोक कला,और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग विषय पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने श्री तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने […]

बिलासपुर : हैदराबाद के मार्केटिंग मैनेजर की होटल के स्विमिंग पूल में मिली लाश, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। हैदराबाद से आए एक मार्केटिंग मैनेजर की देवरीखुर्द क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एम. जे. फारूक के रूप में हुई है, जो कंपनी के कार्य से बिलासपुर आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम फारूक होटल के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया […]

पहलगाम हमले पर भारत के एक्शन के बाद ‘बैकफुट’ पर पाकिस्तान, पीएम शहबाज बोले- ‘हम जांच के लिए तैयार’

  नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा लगातार लिए जा रहे एक्शन के बाद अब पाकिस्तान घबराया हुआ नजर आ रहा है।पाकिस्तान के तमाम बड़े नेता जहां बौखलाहट में बिना सिर-पैर के बयान दे रहे थे, तो वहीं अब पाक पीएम ने शांति का रास्ता अपनाने की बात की है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के काकुल में पाक मिलिट्री अकादमी में पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए पाक पीएम शहबाज ने कहा, “पहलगाम में हुई हालिया घटना इस निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, […]

जांच में सहयोग नहीं कर रहा तहव्वुर,क्राइम ब्रांच की आठ घंटे की पूछताछ में देता रहा गोलमोल जवाब

मुंबई। महाराष्ट्र से बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम दिल्ली पहुंची। टीम ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से पूछताछ की। मुंबई पुलिस के मुताबिक, टीम ने आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा से 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। तहव्वुर राणा गोलमोल जवाब दे रहा है। जांच में सहयोग भी नहीं कर रहा है। तहव्वुर राणा को दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में हिरासत में रखा गया है।   भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 2008 में हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले तहव्वुर राणा को हाल ही में भारत ले आया गया था। फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है। भारत पिछले 17 वर्षों से राणा […]

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल ऑपरेशन का पांचवा दिन: IED की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल

बीजापुर। पांच दिनों से नक्सल ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में हजारों जवान शामिल है। IED के चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरफ़ जा रहे थे तभी सर्चिंग के दौरान एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैरों में चोट आई है। फिलहाल, गलगम CRPF कैम्प में जवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हेलीकॉप्टर से बीजापुर लाने की ख़बर सामने आई है। भीषण गर्मी के चलते जवानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ […]

CBI ने रिश्वतखोरी मामले में लिए एक्शन: रेलवे चीफ इंजीनियर विशाल आनंद और झाझरिया कंस्ट्रक्शन के एमडी सुशील झाझरिया को दबोचा

बिलासपुर।बिलासपुर में रेलवे में बड़ी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ ठेका दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। CBI की कार्रवाई में झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील झाझरिया को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि झाझरिया ने ठेका दिलवाने के एवज में कथित तौर पर घूस की मांग की थी। इस मामले में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद और रेलवे कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है। CBI की टीम ने बिलासपुर में रेलवे कांट्रेक्टर […]

नूंह में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को मारी टक्कर ,6 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

  नूंह। नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब करीब 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके […]

अक्षय तृतीया कब है, 29 या 30 अप्रैल? 4 मुहूर्त हैं बेहद खास, जानें सही तारीख, सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जिसमें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं क्योंकि पूरे दिन स्वयं सि​द्ध मुहूर्त होता है. इस बार अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को है या फिर 30 अप्रैल को? सवाल इसलिए है क्योंकि अक्षय तृतीया की तिथि दो दिन 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को पड़ रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अक्षय तृतीया की सही तारीख क्या है? अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को होती है. सूर्योदय की तिथि का ही महत्व है. आइए जानते हैं कि 2025 की अक्षय तृतीया कब है? अक्षय तृतीया की सही तारीख क्या है? अक्षय तृतीया पर किसकी पूजा करते हैं? अक्षय तृतीया […]

गर्मियों में घूमने जाने वालों के लिए जरूरी खबर ,50 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में ट्रैक वर्क के कारण पड़ेगा असर

  बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत अधोसंरचना विकास के तहत राजनांदगांव-कलमना सेक्शन में गोंदिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 24 अप्रैल से 06 मई 2025 तक चलेगा। इस कार्य के चलते एसईसीआर की मेनलाइन पर झारसुगड़ा से इतवारी तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कुल 50 ट्रेनें विभिन्न तारीखों में रद्द, 6 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा 28 ट्रेनें अपने गंतव्य से पूर्व बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी। आपको बता दें कि ये सभी ट्रेनें रद्द रहेगी। जैसे – 68861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू (2-6 मई), 22905 ओखा-हावड़ा एक्सप्रेस (4 मई), 12145 लोकमान्य […]