उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में बड़ा बदलाव,उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर हुए इस संशोधन से राज्य में उद्योगों एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम में संशोधन 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किए गए हैं। फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 किया गया है, जिससे उद्योग एक ही भूखंड पर अब दोगुना निर्माण कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोग योग्य स्थान उपलब्ध होगा। औद्योगिक प्लॉट्स के लिए ग्राउंड कवरेज को 60 […]

Pahalgam Terror Attack: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी को फोन कर कहा- फ्रांस भारत के साथ खड़ा है

दिल्ली। पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और भारत के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि फ्रांस इस मुश्किल घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। मैक्रों का ट्वीट अपनी बातचीत की जानकारी देते हुए, राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मंगलवार को हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में दर्जनों निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु हुई। इस शोक की घड़ी में फ्रांस, […]

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ ,गोलीबारी में एक आतंकी ढेर; दो जवान घायल

  श्रीनगर। अनंतनाग के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। इस बीच जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल के जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ में झुलसा रही सूरज की तपिश,अभी और बढ़ेगा तापमान, इन जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, और रायगढ़ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशानी में दाल दिया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.   मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लू चलने की आशंका है. गर्म हवाएं दोपहर से शाम तक लोगों को अधिक प्रभावित कर सकती हैं.   राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया. शहर की […]

Congo Mine Collapse: मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसी, 10 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

इंटरनेशनल न्यूज़। कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में एक कारीगर सोने की खदान ढह गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात कबारे क्षेत्र के लुहिही नाम की खदान में हुआ, जो विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में है। मामले में विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त उप-गवर्नर दुनिया मसुम्बुको ब्वेंज ने जानकारी दी कि यह हादसा जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। बता दें कि मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। […]

Breaking : ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में रायपुर,दुर्ग,भिलाई समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने छत्तीसगढ़ के भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के मामले में प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। ACB-EOW Raid in CG: बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग और अन्य जिलों में की जा रही है। एसीबी और EOW की संयुक्त टीम ने इन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दस्तावेज़ और प्रमाण जुटाने की कोशिश की है जो भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।  

एपीसी की समीक्षा बैठक : दस साल पुरानी किस्मों के स्थान पर नई किस्मों को करें प्रमोट

० अमानक बीज-खाद, दवाई के मामलों में दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए ० सुशासन समाधान शिविरों में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आवेदन लेने की भी हो व्यवस्था ० कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने की रबी मौसम की प्रगति और आगामी खरीफ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा धमतरी। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने आज धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संभाग स्तरीय बैठक में विगत रबी मौसम की उपलब्धियों और आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में आगामी खरीफ मौसम में पिछले दस वर्षों से लगाई जा रही फसलों की किस्मों के स्थान पर नई किस्मों को प्रमोट करने के निर्देश अधिकारियों को […]

आज का राशिफल 25 अप्रैल : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिलेगा कलानिधि योग से मिलेगा फायदा,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,खर्चीला रहेगा दिन आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आज संभव है कि आपको नींद भी जल्दी नहीं आए। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो इसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 79% आपके पक्ष […]

आज का पंचांग 25 अप्रैल : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति वैशाख 05, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, द्वादशी, शुक्रवार,विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 13, शव्वान 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

पहलगाम हमले के बाद वायुसेना का ‘आक्रमण’ शुरू, इस युद्धाभ्यास में राफेल समेत कई लड़ाकू विमान दिखा रहे दम

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दियाहै। वायुसेना ने इस अभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ रखा गया है। वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में मुख्य लड़ाकू विमानों की टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें सबसे आगे राफेल लड़ाकू विमान हैं। भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की दो स्क्वाड्रन हैं, जो अंबाला (हरियाणा) और हाशिमारा (पश्चिम बंगाल) में तैनात हैं। पूर्व से कई लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमान पहुंचे इस युद्धाभ्यास में पायलट पहाड़ी और जमीनी दोनों ही लक्ष्यों पर हमला करने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं। युद्ध अभ्यास के लिए पूर्वी क्षेत्र से भी कई लड़ाकू […]