Weather Alert : अगले 24 घंटे में बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी-तूफान और भारी बारिश के लिए IMD का अलर्ट

  दिल्ली। देश के करोड़ों लोग जो पिछले कुछ दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी और तपती लू का सामना कर रहे हैं, उनके लिए अब एक अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि भीषण गर्मी के इस सिलसिले पर जल्द ही ब्रेक लग सकता है। अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में नाटकीय बदलाव देखने को मिलेगा—जहां तेज आंधी, धूल भरी हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत में मौसम बदलेगा पहले सबसे पहले राहत की शुरुआत उत्तर पश्चिम भारत से होगी। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों […]

शिक्षा, शोध एवं प्रौद्योगिकी विकास हेतु मिलकर काम करेंगे राज्य के दो प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान

० इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा आई.आई.टी., भिलाई के बीच हुआ पांच वर्षीय समझौता रायपुर।छत्तीसगढ़ के दो प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), भिलाई शिक्षा, शोध तथा प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थानों के विद्यार्थियां के प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्नातकोत्तर शोध, संकाय शोध तथा अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास की संयुक्त परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आज यहां दोनों संस्थानों के मध्य पांच वर्षीय समझौता किया गया। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश ने हस्ताक्षर किये। प्रदेश के दो उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों के बीच हुए समझौते से […]

गांधी भवन में स्थापित होगा सौर ऊर्जा सिस्टम,हरित ऊर्जा की दिशा में एक और कदम

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाते हुए रायपुर स्थित गांधी भवन में सौर ऊर्जा आधारित सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना का उद्देश्य भवन की विद्युत आवश्यकताओं को पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरा करना है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के बीच इस संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गांधी भवन में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों अध्यक्षों ने परियोजना को शीघ्र अमल में लाने के लिए परस्पर समन्वय स्थापित करने पर सहमति जताई। […]

आज का राशिफल 26 अप्रैल : वरिष्ठ योग से मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को आज मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, परिवार में सुख, जिम्मेदारी बढ़ेगी मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहेगा। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको परिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें। ​वृषभ राशि,अच्छी खबर भी मिलने वाली है वृषभ राशि के लिए आज […]

आज का पंचांग 26 अप्रैल : आज मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 06, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 14, शव्वान 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 27 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 39 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

राजधानी में साइबर फ्रॉड : शेयर दोगुना का लालच देकर इंजीनियर से ठगे 32 लाख

रायपुर। रायपुर में एक बार फिर बड़ी ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। साइबर ठगों ने एक सिविल इंजीनियर को मुनाफे का लालच देकर करीब 32 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव रायपुर के लाभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में रहते हैं। उन्होंने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, कि ठगों ने खुद को एक फर्जी कंपनी ‘ब्रिज गोल्ड’ का एजेंट बताया।पहले इंजीनियर से छोटी रकम निवेश करवाई और 20 हजार रुपए का फायदा दिखाया, जिससे वे भरोसे में आ गए। इसके बाद उनसे धीरे-धीरे बड़ी रकम लगवाई गई। कुल मिलाकर ठगों ने 32 लाख रुपए हड़प […]

भीषण गर्मी में बिजली की मांग 7000 मेगावॉट पार, एक वर्ष में 10 प्रतिशत शीर्ष मांग वृद्धि

० महंगे में खरीद कर भी निर्धारित दर पर आपूर्ति का प्रबंधन ० कॉल सेंटर में 1 लाख 56 हजार शिकायतें आयीं,जिनका त्वरित गति से किया गया निवारण रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले साल मई में अधिकतम मांग 6,368 मेगावॉट पहुंची थी जो इस साल अप्रैल में ही 10 प्रतिशत बढ़कर 7,006 मेगावॉट तक पहुंच गई। भारी मांग के चलते आम उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न आए इसके लिए छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी द्वारा पीक ऑवर्स में ऊंचे दाम पर भी बिजली खरीद कर निर्धारित दर पर ही आपूर्ति की जा रही है। अत्यधिक मांग […]

सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर को दी गई नई स्कूल बस, शिक्षण सुधार कार्यो को बढ़ावा देने अदाणी फाउंडेशन की एक और पहल

० आरआरवीयूएनल के सामाजिक सहभागित से क्षेत्र में शिक्षण को बढ़ावा देने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दी गई बस ० शुक्रवार को हुआ बस का लोकार्पण, 20/- लाख की लागत से खरीदी गई ० आसपास के 11 गांवों के 80 से अधिक बच्चों को मिल सकेगा आवागमन की सुविधा लखनपुर।सरगुजा जिले के लखनपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के द्वारा विद्यालय के लिए 20 सीटों वाली नई स्कूल बस प्रदान की गई। इसका उद्देश्य लखनपुर के आसपास के ग्राम भरतपुर, गणेशपुर, झँवरपारा, कोसांगा, इत्यादि सहित कुल 11 ग्रामों के 82 […]

देहरादून से छत्तीसगढ़ में IPL के लिए सट्टा खिलवा रहे सात लोगों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड के हिल स्टेशन देहरादून में छापा मारकर सात सटोरियों को दबोच लिया है। ये देहरादून में बैठकर रायपुर और छत्तीसगढ़ में आईपीएल का दांव खिलवा रहे थे। एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि देहरादून के एक होटल में छापा मारकर पकड़े गए युवकों में आमापारा का दिव्य चंद्रवंशी, खुर्सीपार का नितेश साहू, आमापारा का समीर सिंह ठाकुर, कंकालीपारा का तोषण देवांगन, आमापारा का राहुल साहू, बरेली (यूपी) का देवेश कुमार और छावनी भिलाई का आनंद कुमार दास शामिल हैं। मौके से सट्टे वाले 45 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 2 राउटर, 4 एटीएम कार्ड समेत 25 लाख रुपए का माल जब्त किया है। यही […]

कठुआ में दिखाई दिए चार संदिग्ध, पुलिस और सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, इलाके को घेरा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इस बात की जानकारी कुछ महिलाओं ने दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। कठुआ पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन […]