भारतमाला सड़क स्कैम में ईओडब्ल्यू के छापे: ठेकेदार -जमीन दलाल से लेकर अफसरों के यहां कार्रवाई

रायपुर। अभनपुर के भारतमाला सड़क स्कैम में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने शुक्रवार को सुबह रायपुर, दुर्ग और महासमुंद में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। एसीबी-ईओडब्लू चीफ अमरेश मिश्रा की निगरानी में जांच एजेंसियों ने भारतमाला स्कैम में दो साल पहले तक सक्रिय सिंडीकेट पर अटैक किया है। इस सिंडीकेट में राजपत्रित अफसरों से लेकर पटवारियों तक की भूमिका तो है ही, महासमुंद और रायपुर के कुछ ठेकेदारों ने बड़े खेल को अंजाम दिया है। इसके अलावा कुछ जमीन दलाल भी हैं। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने कुछ अरसा पहले एफआईआर दर्ज किया था। ईओडब्लू ने सभी को जांच के दायरे में लेते हुए छापेमारी की है। इस घोटाले में […]

कल लॉन्च होगा रहेजा ग्रुप का प्रोजेक्ट ‘रहेजा अम्बारा’ ,26 -27 अप्रैल को बुक कर ग्राहक उठा सकेंगे लॉन्च बेनिफिट्स का लाभ

० रहेजा ग्रुप का नया प्रीमियम प्लॉटिंग प्रोजेक्ट – सुविधा, लाइफ़ स्टाइल और कनेक्टिविटी का बेहतरीन मेल रायपुर,। छत्तीसगढ़ के जाने-माने रियल एटेट डेवलपर रहेजा ग्रुप द्वारा राजधानी रायपर के पिरदा क्षेत्र में प्रीमियम रेसिडेंशियल प्लॉटिंग प्रोजेक्ट ‘रहेजा अम्बारा’ कल लॉच होने जा रहा है। इस दो दिवसीय लॉन्च इवेंट में ग्राहक बुकिंग करने पर विशेष लॉन्च बेनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। ‘लिव लाइफ लिमिटलेस’ की सोच पर बना यह प्रोजेक्ट ऐसी जीवन शैली देता है जिसमें आराम, आधुनिक सुविधाएँ, अच्छी कनेक्टिविटी और हर उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी चीज़ें एक ही जगह मिलती हैं। रहेजा अम्बारा की मुख्य विशेषता इसके चार बेहतरीन गार्डन्स हैं, जिन्हें प्रत्येक सेक्टर […]

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त,सीएम साय की नीतियों से मिला वित्तीय स्वावलंबन,अब विकास को मिलेगी और तेज गति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर से एक प्रेरणादायक और सुखद खबर सामने आई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, जिसे पहले एनआरडीए के नाम से जाना जाता था, अब पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गया है। प्राधिकरण ने 1788 करोड़ रुपये का सारा कर्ज़ चुका दिया है, जो कि भारत सरकार और कई राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया था। साथ ही 100 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी भी अब राज्य सरकार को लौटा दी है। इस उपलब्धि का श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नीतियों, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रशासन को जाता है। यह कदम नवा रायपुर को अधोसंरचना विकास और नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन […]

मुख्यमंत्री साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ,एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी और मनोरंजन की सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर […]

पहलगाम हमले के खिलाफ इंदौर में भड़के लोग : ‘सूअर और पाकिस्तानियों की नो एंट्री’, छप्पन दुकान पर लगे पोस्टर

इंदौर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश आगबबूला है। आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई। घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए गए, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी लोग पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में छप्पन दुकान के बीच जानता ने पाकिस्तानियों के खिलाफ पोस्टर लगा दिए हैं। इस पोस्टर के माध्यम से पाकिस्तानियों का विरोध जताया जा रहा है। ‘पिग्स एंड पाकिस्तानी सिटीजंस […]

तखतपुर : रेस्टोरेंट के Vegetarian डिश में मिली हड्डी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

तखतपुर । तखतपुर नगर स्थित नए बग्गा जी रेस्टोरेंट में खाने-पीने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन एक ही जगह पर बनाए जा रहे हैं जिसकी वजह से शाकाहारी भोजन का ऑर्डर करने वालों को मांस और हड्डियों के टुकड़े मिल रहे हैं। यह गड़बड़ी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार एक परिवार बुधवार रात बग्गा जी होटल में डिनर के लिए गया था। उन्होंने स्टार्टर के तौर पर पनीर का एक व्यंजन मंगवाया। जब खाना परोसा गया और परिवार के सदस्य खाने लगे तो उनमें से एक के हाथ में हड्डी […]

‘संसद से पारित कानून संवैधानिक तौर पर वैध, उन पर रोक नहीं लगा सकते’, वक्फ कानून पर केंद्र सरकार का हलफनामा

दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध किया और कहा कि इस कानून पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती क्योंकि इसकी संवैधानिकता पर पूर्वधारणा है। 1,332 पृष्ठों के प्रारंभिक जवाबी हलफनामे में केंद्र सरकार ने विवादास्पद कानून का बचाव करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात है कि 2013 के बाद वक्फ भूमि में 20 लाख हेक्टेयर (ठीक 20,92,072.536 हेक्टेयर) से अधिक की बढ़ोतरी हुई। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दायर किया हलफनामा केंद्र सरकार के हलफनामे में कहा गया है, ‘मुगल काल से पहले, स्वतंत्रता के पहले और स्वतंत्रता के […]

Sita Navami 2025 : सीता नवमी कब है 5 या 6 मई? जानें पूजा विधि और क्यों मनाया जाता है यह पर्व

हिंदू धर्म में सीता नवमी का खास महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और माता सीता की विशेष पूजा करने का खास महत्व होता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर माता सीता का जन्म हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल यह तिथि कब पड़ रही है और इस दिन पूजा करने की सही विधि क्या है। साथ ही, विस्तार से जानें कि सीता नवमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है। सीता नवमी कब, 5 या 6 मई इस साल वैशाख […]

डोंगरगढ़ मंदिर में बड़ा हादसा: टूटकर नीचे गिरी रोपवे की ट्रॉली ,बाल-बाल बचे बीजेपी लीडर रामसेवक पैकरा , प्रदेश महामंत्री को आई गंभीर चोटें

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। पहाड़ पर स्थित रोपवे में एक ट्राली रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए जबकि बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। घटना उस समय हुई जब रोपवे की ट्राली अचानक टूट गई और नीचे गिरने लगी। इस हादसे के दौरान ट्राली में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा और भरत वर्मा सवार थे। जहां रामसेवक पैकरा इस दुर्घटना से बच गए वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल भरत वर्मा को राजनांदगांव […]

शादी में खाना खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, उलटी-दस्त के साथ फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव में शादी का खाना खाने के बाद 45 लोग बीमार हो गए। रात को खाना खाने के बाद सुबह छोटे बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने लगी. खाना खाने के बाद 45 लोगों ने उल्टी दस्त होने की शिकायत की. सभी बीमारों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं. फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.   सिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि कि कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह के सतनामीपारा निवासी नीरज […]