राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पूर्व सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- किसी को खुश होने की जरूरत नहीं…जानिए इसके सियासी मायने
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस संगठन में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया है। बता दें कि पहले विधानसभा और अब नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी आने वाले समय में बदलाव की चर्चा चल रही है। इसके बाद प्रदेश में अलग तरह की सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या भूपेश बघेल अब राष्ट्रीय राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और छत्तीसगढ़ को कम समय देंगे। इन सियासी बयानबाजी […]



