राजिम कुंभ कल्प में संत समागम का उद्घाटन,विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा -संतों की उपस्थिति से राजिम कुंभ कल्प का महत्व बढ़ा है

रायपुर। तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में शुक्रवार को विराट संत समागम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर मनमोहनदास महाराज, ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज, संत द्वारकेश महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), महंत नरेन्द्रदास महाराज, स्वामी राजीव लोचनदास महाराज, रामबालक दास महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती सहित विशिष्ट साधु-संतों का सानिध्य एवं आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा […]

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सावित्री वट्टी ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया

  कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड आने वाले क्षेत्र क्र0 03 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सावित्री वट्टी ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर सह सहायक निर्वाचन अधिकारी टीकाराम देवांगन से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया । उन्होंने भाजपा के पुष्पा मंडावी को पराजित किया । जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हेतु नामांकन के पश्चात सावित्री वट्टी लगातार मतदाताओं से संपर्क में रही तथा गांव-गांव घूम घूम कर अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रही थी जिसका लाभ उन्हें मिला । क्षेत्र क्र. 03 में कुल मतदाताओं की संख्या 32673 था जिसमें 9358 वोट पाकर सावित्री वट्टी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा […]

क्रेडा सीईओ ने किया राजनांदगांव अंतर्गत पीएम श्री योजना एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

  रायपुर। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा आज अचानक राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम खलारी में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्थापित 12 मी सोलर पंप का निरीक्षण किया गया साथ ही पीएमश्री स्कूल डोंगरगढ़ में स्थापित 2.4 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।. मुख्य कार्यपालान अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्यशीलता सुनिश्चित करने के साथ-साथ संयंत्र में पाई गई कमियों को सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राचार्य पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ से चर्चा कर संयंत्र के संबंध में जानकारी ली गई प्राचार्य द्वारा बताया गया कि संयंत्र चालू स्थिति में है तथा […]

मांग वृद्धि अनुरूप बिजली उत्पादन से वितरण तक सक्षम तंत्र का विस्तार बड़ी चुनौती- सुबोध सिंह

० टिकाऊ विद्युत नवाचार पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर। प्रदेश और देश में तेज विकास और विकसित भारत के निर्माण की पहली शर्त पर्याप्त बिजली की उपलब्धता और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता होगी। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी को अपनाने की चुनौती भी है ।जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता समाप्त करने के लिए नवाचार की आवश्यकता है। साथ ही डेटा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा को नई चुनौतियों के रूप में देखा जाना चाहिए। उक्ताशय के विचार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने ‘‘नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी इनोवेशन कॉन्क्लेव’’ में व्यक्त किए। इस कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर में एक […]

Delhi: अरविंदर सिंह लवली होंगे सदन में प्रोटेम स्पीकर, 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा सत्र

  दिल्ली। भाजपा विधायक और पूर्व दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन के प्रोटेम स्पीकर होंगे। गुप्ता ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ाई जाए।   कौन होता है प्रोटेम स्पीकर? प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अध्यक्ष होता है जो सीमित अवधि के लिए और पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करता है। गुप्ता ने बता करते हुए आगे कहा कि नई सरकार नए उत्साह और नए जुनून के साथ सत्ता में आई […]

मनेंद्रगढ़ में ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से सरपंच बनी थर्ड जेंडर सोनू, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

मनेन्द्रगढ़। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से सोनू उरांव थर्ड जेंडर ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सोनू उरांव ने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर इतिहास रचा है। नवनिर्वाचित सरपंच सोनू उरांव ने अपने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह चनवारीडांड़ पंचायत को सुंदर एवं विकसित बनायेंगी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जायेगी। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायत वासियों के मंशानुरूप विकास के कार्य कराये जायेंगे। ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ को सुंदर, विकसित एवं आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर […]

IED Blast : आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल, सर्चिंग पर निकली थी जवानों की टीम, रायपुर रेफर

  नारायणपुर। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में जवानों की टीम नक्सलियों की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी, जहां एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए रायपुर भेजा गया।   बता दें कि 21 फरवरी को जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी सड़क सुरक्षा ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी, अभियान के दौरान लगभग दो बजे के लगभग तोयमेटा और कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की हालत अभी खतरे से बाहर है। घायल जवान को बेहतर […]

बिलासपुर : प्राइवेट स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में हुआ ब्लास्ट, 8 वीं की छात्रा झुलसी,इलाके में सनसनी

बिलासपुर। बिलासपुर के एक निजी स्कूल से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एक निजी स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में अचानक ब्लास्ट होने से 8वीं कक्षा की छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. छात्रा को गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है. वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।   जानकारी के मुताबिक, सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल […]

मुख्यमंत्री साय मना रहे हैं 61 वां जन्मदिन, गृहग्राम जाकर मां का लिया आशीर्वाद, कविता के जरिए व्यक्त किया मां के लिए प्रेम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस खास दिन पर अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम जाकर मां से आशीर्वाद लिया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भी कविता के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्रेम व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट पर लिखा- मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी, मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी. बता दें, इस अवसर पर सीएम साय अपने कार्यकर्ताओं के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण करेंगे और स्‍कूली बच्‍चों के साथ अपना जन्‍मदिन मनाएंगे. सीएम ने बच्‍चों के लिए न्‍योताभोज का भी आयोजन किया है. सीएम के जन्‍मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय […]

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भाजपा से बढ़त,जिला पंचायतों में 89, जनपद में 548, सरपंचों के 2780 पदों पर कांग्रेस समर्थित जीते

रायपुर। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि पहले चरण के समान ही दूसरे चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और सरपंच के प्रत्याशी अधिक चुनाव जीतकर आये है। दूसरे चरण में जिला पंचायतों में 138 क्षेत्रों में से कांग्रेस समर्थित 89 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। 899 जनपद सदस्यों में कांग्रेस समर्थित 548 चुनाव जीत कर आये है। इसी प्रकार दूसरे चरण में 3774 स्थानों पर सरपंचों के चुनाव हुये है जिसमें कांग्रेस समर्थित 2780 सरपंच चुनाव जीत कर आये है। दूसरे चरण के […]