CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, फिर लौट आई ठंड, जानें आगामी दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आज शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिनों एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। उत्तर और पूर्व भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। […]

कोंडागांव से महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पुलिया से गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत, चार घायल

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में शनिवार को प्रयागराज में महाकुंभ जा रही एक कार के पुलिया से गिर जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगांव गांव के पास सुबह करीब 6.45 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेंगलुरू से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे।   जानकारी के मुताबिक, कार के चालक ने मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई […]

UP की जेलों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे…कैदियों ने किया प्रयागराज त्रिवेणी के जल से पुण्य स्नान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर लखनऊ और प्रयागराज समेत विभिन्न जिला कारागारों में कैदियों ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी के जल से स्नान किया। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ जिला कारागार से इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया जहां कैदियों ने विशेष रूप से लाये गए त्रिवेणी के जल से स्नान किया। जौनपुर, प्रयागराज, भदोही, इटावा और सुलतानपुर समेत अन्य जिलों में भी जिला कारागार में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये जहां बड़ी संख्या में कैदियों ने त्रिवेणी के जल से स्नान किया। कैदियों में खुशी की लहर भदोही जिला जेल के बंदी गंगा, जमुना और सरस्वती के पवित्र संगम के जल से […]

Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का नहीं हुआ तलाक फाइनल: 60 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की! जानिए सच

  स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने तलाक के लिए अर्जी दी है, और कानूनी प्रक्रिया जारी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि तलाक पहले ही अंतिम रूप ले चुका है, लेकिन धनश्री की वकील अदिति मोहन ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, “मामला फिलहाल कोर्ट में है, तलाक फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए।” धनश्री की वकील अदिति मोहन ने शुक्रवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा, “मैं कार्यवाही पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, मामला वर्तमान में उप न्यायाधीन है। मीडिया को […]

गरियाबंद में तेज रफ़्तार का कहर : बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, 15 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में तेज रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए. इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा कि छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, छट्ठी कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे. वापसी के समय काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड़ समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलेरो पिकअप नदी में पलट गई. इस हादसे में वाहन में सवार सभी 15 लोग घायल हुए हैं. 9 […]

देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट: कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; बिहार समेत 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

  दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को बिहार समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली […]

Vijaya Ekadashi 2025 : विजया एकादशी व्रत कब 23 या 24 फरवरी ? जानें सही तारीख और महत्व

  विजया एकादशी का व्रत फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। सालभर में आने वाली सभी एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है। विजया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को विजय की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं विजया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इस एकादशी का क्या महत्व है। विजया एकादशी 2025 व्रत कब ? (Vijaya Ekadashi 2025 Vrat Date) विजया एकादशी तिथि का आरंभ 23 फरवरी को दोपहर में 1 बजकर 56 मिनट पर एकादशी […]

आज का राशिफल 22 फरवरी : कन्या, तुला और मकर राशि के लिए आज शुभ लाभ का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल

​मेष राशि, सम्मान पाएंगे लेकिन संघर्ष भी रहेगा मेष राशि के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए आज जरूरी रहेगा कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में कोई डील फंस सकती है इसलिए सावधानी से काम करना होगा। वैसे सामाजिक और पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं, लोगों की मदद भी आप आज करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने परिवार में कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। आज भाग्य […]

आज का पंचांग 22 फरवरी : आज फाल्गुन नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 03, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 11, शब्बान 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 40 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु […]

नन्ही मुस्कानों के बीच मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन,बालिका गृह के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना जन्मदिन मनाने के लिए राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे, तो बच्चियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर, बालिका गृह की बच्चियों खुशी देखने लायक थी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर बालिका गृह पहुंचकर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को खुशियों में शामिल करना ही सच्ची संवेदनशीलता और नेतृत्व की पहचान है। मुख्यमंत्री साय ने बच्चियों के संग केक काटा और उनके साथ समय बिताया। बच्चों की मासूम बातों और खिलखिलाहटों के बीच जन्मदिवस का माहौल और भी भावनात्मक हो गया। बच्चियों ने मुख्यमंत्री से […]