मोक्षित कार्पोरेशन का MD शशांक चोपड़ा गिरफ्तार, फर्जी तरीके से टेंडर लेने का बनाया था केस, दूसरे अफसर भी तलब

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के रीएजेंट घोटाले में सरकार सख्त हो गई है। अब इसी मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच, मोक्षित कार्पोरेशन के एमडी शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी देकर रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लेने का केस बनाया गया है। आरोपी की फैक्ट्री नहीं थी, उसके बाद भी उसने करोड़ों के रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लिया। इस रीएजेंट घोटाले में ईओडब्ल्यू की जांच स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन आला अफसरों तक पहुंचेगी। कुछ अफसरों को जल्द पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग […]

Delhi Congress Manifesto: महिलाओं को हर महीने 25 हजार, युवाओं को 8500 रुपये; कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या?

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।   कांग्रेस ने दिल्लीवासियों को दी ये पांच गारंटियां ० प्रत्येक गरीब परिवार एक महिला को महीने 2,500 रुपए […]

Durg News: नकाबपोश युवक ने बिल्डर की कार में किया धमाका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; बम लगाते हुए दिखा कैमरे में

भिलाई। दुर्ग के भिलाई के कुरुद रोड पर एक बिल्डर की कार में धमाके की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने कार में बम लगाया गया था, जिसके बाद धमाका हुआ। बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे। कार ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक नकाबपोश युवक […]

Korba : मेडिकल कॉलेज के डीन खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने खोला मार्चा, थप्पड़ मारने पर बिगड़ी बात

  कोरबा। कोरबा में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि जिला मेडिकल कॉलेज के डीन केके सहारे ने नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप कुमार को सरेआम थप्पड़ मार दिया है। इस घटना के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। सभी सुरक्षाकर्मी जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर आंदोलन पर डटे हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों की मांग है कि डीन सार्वजनिक रूप से उससे माफी मांगे नहीं तो वह काम पर नहीं जाएंगे और इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। हालांकि डीन केके सहारे ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर उन्हें मना […]

Kumbh Mela: 72 घंटे से जाम में फंसे यात्री, 8 घंटे से एक इंच भी नहीं हिली गाड़ियां, प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम

  प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के कारण सड़कों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है। बिहार के कैमूर जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-19 पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री और वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं। खासकर कुदरा के पास दोनों लेन पूरी तरह से जाम हो गई हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। इस भारी जाम के चलते एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी मुश्किल हो गया है। 72 घंटे से फंसे लोग, प्रशासन के प्रयास जारी स्थानीय पुलिस प्रशासन जाम को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और वाहनों को रेगुलेट करने […]

छत्तीसगढ़ के पहले डीजीपी मोहन शुक्ला का 85 की उम्र में निधन, भोपाल में हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर/भोपाल । छत्तीसगढ़ राज्य के पहले पुलिस महानिदेशक और पीएससी के पहले अध्यक्ष रहे मोहन शुक्ला का आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निधन हो गया. उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. भोपाल के भदभदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.   कौन थे मोहन शुक्ला ? श्री मोहन शुक्ला मध्यप्रदेश कैडर के 1965 बैच के आईपीएस थे. 1 नंवबर 2000 को श्री मोहन शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य का डीजीपी बनाया गया था. वे 26 मई 2001 को सेवानिवृत्त हो गए थे. पूर्व डीजीपी शुक्ला सेवानिवृत्ति के बाद भोपाल के वैशाली नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में […]

महाकुंभ: भगदड़ में 14 से अधिक मौत की खबर, श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी…अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

प्रयागराज। महकुंभ में हुए भगदड़ में 14 से अधिक लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, इस हादसे के बाद से प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। जिसमें तय हुआ कि 11 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे। उधर, PM मोदी ने योगी से 4 बार फोन पर बात की और घटना […]

Prayagraj Mahakumbh: संगम तट पर कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई हादसे की आंखों देखी आपबीती

  प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार की रात को अचानक भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने अब तक घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। भगदड़ के बाद प्रशासन ने सभी 13 अखाड़ों से अनुरोध किया, जिसके बाद अखाड़ा परिषद ने मौनी अमावस्या के दिन होने वाले अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ अफवाहों के कारण मची। अफवाह फैलने के बाद श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु बिजली के पोलों पर चढ़ गए, जबकि अन्य गिरकर कुचल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, और घायलों […]

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

  प्रयागराज। महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है। संयम बरतने की अपील मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू […]

IT Raid Breaking : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में IT की छापेमारी , राइस मिलर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर खंगाल रही दस्तावेज

रायपुर। आज सुबह इनकम टैक्स (IT) की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है. आईटी की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है. दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी की टीम रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है. बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं.