खतरे में माया नारोलिया की संसद सदस्यता, भ्रामक एवं सत्य से परे शपथ-पत्र देने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, इतने दिन के भीतर करनी होगी जांच

भोपाल। भारतीय जतना पार्टी से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की संसद सदस्यता खतरे में पड़ने वाली है। दरअसल, फरवरी 2024 में नर्मदापुरम निवासी माया नारोलिया को राज्यसभा सांसद के रूप में सदस्य निर्वाचित किया गया था। इस दौरान माया नरोलिया ने शपथ-पत्र प्रस्तुत किया, जिसकी सत्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम के आरटीआई विंग जिला अध्यक्ष सीताशरण पांडे ने कई अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन किसी के द्वारा भी सत्यता को जानने की कोशिश न करने पर उन्होंने मामले को हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी को 6 हफ्तों […]

बलौदाबाजार में सियासी हलचल: नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराजगी, कई उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मामले

दिलीप माहेश्वरी (बलौदाबाजार) l छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच, बलौदाबाजार में भाजपा-कांग्रेस सभी राजनीतिक पार्टियां टिकट बांट रही हैं। दरअसल, नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष और पार्षदों के पद के लिए दावेदारों की लिस्ट लंबी है। इसके साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम भी जारी कर दिए हैं। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए दो बार के नगर पालिका अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके अशोक जैन तो वहीं कांग्रेस ने 5 बार के पार्षद सुरेंद्र जायसवाल को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 5,6,7,10,14 के पार्षद टिकट के दावेदार मैदान छोड़ […]

महाकुंभ भगदड़ का असर: प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेनें की गईं डायवर्ट, सारी स्पेशल ट्रेनें भी अगली सूचना तक कैंसिल

  दिल्ली । मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली सभी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस फैसले के कारण जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है। बाकी रूटों पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह रोक केवल स्पेशल ट्रेनों पर लगाई गई है रेगुलर ट्रेनें अपने तय समय पर चलती रहेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि अगले आदेश तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा महाकुंभ में […]

महाकुंभ: ‘मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें’, सीएम योगी की श्रद्धालुओं से अपील

प्रयागराज। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह संगम नोज जाने के बजाय निकट के घाट पर स्नान कर लें। सीएम योगी ने कहा है कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं। लोग वहां स्नान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन के नियमों का ध्यान रखें और किसी प्रकार की अफवाह में न आएं। अखाड़ों में नहीं होगा अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ और भगदड़ की घटना के चलते सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का एलान किया है। यह एलान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र गिरी ने निरंजन छावनी से किया। […]

Maha Kumbh: महाकुंभ में मची भगदड़ के बीच 11 बजे के बाद शुरू होगा शाही स्नान, अखाड़ों का बड़ा फैसला

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों के संतों से बातचीत के बाद स्नान के लिए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत 11 बजे के बाद सभी अखाड़े क्रमवार तरीके से स्नान करेंगे। इसके साथ ही पीपे के पुल, जिन्हें पहले सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था, अब फिर से खोल दिए गए हैं। घटना के बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, तभी एक एंबुलेंस में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटनास्थल पर 17 लोगों की मौत की […]

महाकुंभ: मौनी अमावस्या पूर्व 3 करोड़ 90 लाख लोगों ने किया स्नान, अब तक 18 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ में सिर्फ आज मौनी अमावस्या पूर्व 3 करोड़ 90 लाख लोगों ने स्नान किया है। अबतक कुल 18 करोड़ 60 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाया है। बता दें कि अब तक आयोजित हुए कुंभ मेले में पहली बार 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। वहीं, मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतो और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था। 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। महाकुंभ […]

अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार, कहा- डुबकी मैंने लगाई और ठंड खरगे को लगी

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी’ वाली टिप्पणी के लिए निशाना साधा और उन पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। राजधानी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के लिए एक चुनावी जनसभा में संबोधन के दौरान शाह ने यह कहते हुए खरगे पर तंज भी कसा कि डुबकी उन्होंने लगाई पर ठंड कांग्रेस अध्यक्ष को लग गई। डुबकी मैंने लगाई और ठंड खरगे जी को लगी- शाह उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल महाकुंभ में गंगा जी में डुबकी लगाई…डुबकी मैंने लगाई और ठंड खरगे जी को […]

नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस ने किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन

  ० पालिका अध्यक्ष के लिए बीजेपी से रिखीराम यादव तो कांग्रेस से गैंदलाल सिन्हा ने भरा पर्चा 0 अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बागी होकर प्रशांत मानिकपुरी तो कांग्रेस से पार्षद की टिकट नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने निर्दलीय भरा नामांकन गरियाबंद। गरियाबंद में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने नामांकन रैलियों में शक्ति प्रदर्शन किया। बीजेपी ने अपनी रैली में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटाई। भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी रिखीराम यादव एवं पार्षद पद के लिए राधेश्याम सोनवानी, आसिफ मेमन, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, प्रकाश यादव, वंशगोपाल सिन्हा सहित सभी 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी […]

निकाय चुनाव: कोपरा नगर पंचायत में निर्दलीय गोरेलाल सिन्हा ने अध्यक्ष पद पर बढ़ाई रोचकता

  गरियाबंद। कोपरा नगर पंचायत में 2025 के नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन राजनीतिक गहमागहमी से भरपूर रहा। जहां बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद और पार्षद सीटों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर समाजसेवी और पत्रकार गोरेलाल सिन्हा ने अपनी दावेदारी पेश कर माहौल में नई जान फूंक दी है। बीजेपी से रूपनारायण साहू और कांग्रेस से नंदकुमार साहू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। इनके बीच गोरेलाल सिन्हा की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। गोरेलाल ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर नवीन भगत के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नगर में […]

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अफ़्रीकी मूल के कैदी ने की आत्महत्या, 2021 में ड्रग्स केस में गया था जेल

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में कैद अफ्रीकी मूल के कैदी ने आत्महत्या कर ली है. कैदी पेट्रिक 2021 से ड्रस केस में जेल में बंद था. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गंज थाना पुलिस मृत कैदी का पंचनामा कर रही है. बता दें कि 2021 में ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया था. पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की चेन तैयार की थी. वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था. रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पेट्रिक का क्लू मिला […]