कही-सुनी (16 MARCH-25) : भारतमाला प्रोजेक्ट में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मालामाल
रवि भोई की कलम से कहते हैं भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर से विशाखापट्नम तक बनने वाली सड़क के मुआवजे से भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मालामाल हो गए। भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर से विशाखापट्नम तक बनने वाली सड़क छत्तीसगढ़,ओडिशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली है। । बताते हैं भाजपा के एक नेता को इस प्रोजेक्ट से करीब सौ करोड़ का मुआवजा मिला है। भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण में गड़बड़ी आजकल छत्तीसगढ़ में सुर्ख़ियों में है। मुआवजा बांटने के गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने एक अपर कलेक्टर, एक डिप्टी कलेक्टर समेत पांच लोगों को अब तक सस्पेंड कर दिया है और मामले की जाँच राज्य के […]



