दिलचस्प खबर : भारत के इस राज्य में है दुनिया का सबसे गरीब परिवार, पूरे साल में कमाता है केवल 2 रुपए, ये रहा प्रमाणपत्र!

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक अनोखी खबर आई है। यहां के तहसील ऑफिस में एक ऐसे परिवार का इनकम सर्टिफिकेट जारी किया गया है, जिसमें सालभर की आय सिर्फ दो रुपये लिखी गई है। यह मामला सागर के बंडा तहसील से संबंधित है, और इसमें तहसीलदार के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इस अनोखी स्थिति ने सभी को हैरान कर दिया है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वास्तव में कोई परिवार इतना गरीब हो सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है ताकि सही जानकारी और तथ्यों का पता लगाया जा सके। इनकम सर्टिफिकेट की जानकारी यह आय प्रमाण पत्र जनवरी 2024 में […]

खैरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से टकराई, 11 मजदूर घायल

राजनांदगांव। खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के ग्राम पेंड्री के समीप मंगलवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से जा टकराई। घटना में 11 मजदूरों को चोटें आई है। उपचार के लिए जिला अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया। खैरागढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे स्कार्पियों वाहन पर 11 लोग सवार थे, जो खैरागढ़ जिले से कार्य करके वापस अपने घर घोटिया जा रहे थे, तभी ग्राम पेंड्री तालाब के दो मीटर आगे सामने आ रही मालवाहक वाहन के कारण स्कार्पियों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। थाना प्रभारी बंजारे ने बताया कि सभी को सामान्य […]

भाजपा का सदस्यता अभियान, विधायक रोहित साहू ने सैकड़ों लोगों को दिलाई सदस्यता

गरियाबंद ।भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने मंगलवार को गरियाबंद क्षेत्र के अनेक गांव का दौरा कर लोगों को भाजपा से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाई। सैकड़ो लोगों ने भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ली। पिछड़ी कमर जनजाति के लोग भी भाजपा से जुड़े। इस दौरान श्री साहू ने अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम भेजराड़ीह में एक आदिवासी महिला श्रीमती मिलनतीन बाई ध्रुव ने विधायक से गुहार लगाई कि उन्हें तो मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि मैं जिंदा हूं, इसीलिए ग्राम पंचायत द्वारा राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है, जबकि परिवार में मैं अकेली हूं, श्री साहू ने गंभीरता […]

कांकेर में तेंदुए ने मचाया आतंक, 11 साल के बच्चे पर किया हमला, हालत गंभीर

कांकेर। जिले में तेंदुए का आतंक बरकरार है. एक बार फिर तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया है. इससे गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा. यह घटना दुधावा का है.   जानकारी के मुताबिक, दुधावा निवासी 11 वर्षीय नीरज ध्रुव गली में खेल रहा था. इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तेंदुए ने इलाके के तीन बच्चों पर हमला किया था, जिसमें एक बच्चे की मौत […]

IAS पंकज अग्रवाल को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली। एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल (1992 बैच ) को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ( Secretary, Ministry of Road Transport and Highways) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आज भारत सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने के कारण यह पद रिक्त हुआ है। दोनों ही अधिकारी मध्य प्रदेश कैडर के हैं। पंकज अग्रवाल वर्तमान में केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में सचिव हैं।  

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सबकुछ

आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संबंध सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है। यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती […]

Maharashtra: पुणे में बावधन के पास हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश , दो लोगों के मारे जाने की आशंका

  पुणे। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे […]

ASI ने आर्केस्टा में लड़कियों के साथ लगाए जमकर ठुमके, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जांजगीर – चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का वर्दी में आर्केस्टा में लड़कियों के साथ ठुमके लगाते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसे एसपी विवेक शुक्ला ने संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादह 30 सितंबर को एक डांस आर्केस्टा का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था। रात्रि गश्त में एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार की ड्यूटी लगाई गई थी। गश्त के दौरान वे ग्राम सोनादह पहुंच गए और आर्केस्टा में बज रहे गाने पर डांस कर रही लड़कियों के वे भी डांस करने लगे। जमकर वायरल हो रहा है वीडियो किसी ने […]

कन्या छात्रावास के खाना खाकर 20 से ज्यादा बच्चियां हुई फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

कटघोरा। कटघोरा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के के ग्राम कटोरी से कन्या छात्रावास का खाना खाकर बच्चों की तबियत ख़राब होने का मामला सामने आया है। जहां नगोई कन्या आश्रम में पढ़ाई करने वाली कक्षा पहली से पांचवी तक की लगभग 20 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं है। जिनका इलाज काठगोधा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज भोजन के बाद अचानक इन सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गई और उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। घटना के बाद सभी बच्चों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से काठगोधा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया […]

आज का इतिहास 2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन आज

2 अक्टूबर भारत के इतिहास की ऐसी तारीख जिस दिन दो महान नेता इस दुनिया में आए.. एक हैं हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी मोहन दास करमचंद्र गांधी जिन्हें प्यार से हम बापू कहते हैं और दूसरे सहज सौम्य और शीतल स्वभाव लेकिन अद्वितीय साहस के प्रतीक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था. जिनकी माता पुतली बाई जबकि पिता करमचंद गांधी थे. दक्षिण अफ्रीका में अपमान झेलने के बाद अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने भारत आए गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह से अपने आंदोलन का बिगुल फूंका. देश के तीन बड़े आंदोलनों असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और […]