आज का इतिहास 30 सितंबर : आज ही के दिन लातूर में आया था विनाशकारी भूकंप, गई थी 30000 से ज्यादा की जान

आज से करीब 30 साल पहले 30 सितंबर (aaj ka itihaas) की सुबह महाराष्ट्र में एक भीषण हादसे के साथ हुई. महाराष्ट्र के लातूर (earthquake in latur) में 30 सितंबर 1993 (30 september ka itihas) को सुबह 3 बज कर 56 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी. शहर में अफरा-तफरी मच गई. ये दस्तक थी एक भीषण भूकंप की जिसकी तीव्रता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसने 30000 से ज्यादा जाने ले ली. न जाने कितनों घरों को तहस-नहस कर दिया. बताया जाता है कि इस भूकंप से लातूर के करीब 52 गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए थें. लोग आज भी इस तबाही के मंजर […]

आज का राशिफल 30 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini […]

आज का पंचांग 30 सितंबर : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 08, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15, रबि-उल्लावल 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। वणिज करण सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन […]

भाषण देते समय मल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी ​तबीयत, मंच पर गिरे, बाद में बोले ’83 साल का हूं, मोदी को सत्ता से…’

जम्मू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को जम्मू में भाषण देते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी में संबोधन के दौरान बेहोश हो गए। इसके बाद मंच पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें कुछ मिनट के लिए भाषण रोकना पड़ा। कुछ देर बाद उन्होंने बैठकर कुछ मिनट भाषण दिया, लेकिन बीच में फिर रुक गए। बाद में उन्होंने खड़े होकर 2 मिनट भाषण दिया। जाते-जाते सबको यह कहकर संबोधन किया कि वह 83 साल के हैं अभी मरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा। ‘रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे पीएम […]

स्व सहायता समुह के बहनो ने भी भाजपा से जुडने में दिखाई दिलचस्पी

० छुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मौजुदगी में सदस्यता ग्रहण कर कहा भाजपा से जुड़ना गौरव की बात गरियाबंद। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजुदगी में छुरा ब्लाक के ग्राम कोसमबुढ़ा में स्व सहायता समुह की महिलाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मिस काल के माध्मय से उन्हे भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्व सहायता समुह की महिलाओ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कहा कि भाजपा से जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो गांव, गरीब किसान के सर्वागीण विकास की चिंता करती है। इसके पहले महिलाओ को […]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छुरा में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के दिए टिप्स

  गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छुरा के बुथ क्रमांक 131 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129 वी कड़ी का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मानस मंदिर पास आतिशबाजी और फुलमाला से जोशीला स्वागत किया। इस अवसर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रायपुर संभाग सह […]

पीएम मोदी के मन की बात को 10 साल पुरे : सीएम साय ने कहा – कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात रायपुर।ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम […]

जवान मोतीराम आंचला की हत्या मामले में एनआईए ने कांकेर के तीन कांग्रेसी नेताओं को लिया हिरासत में

कांकेर। सेना के जवान मोतीराम आंचला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कांकेर जिले में चार स्थानों पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के घरों में छापामार कार्रवाई की है। इस मामले में जांच टीम ने दस घंटे तक चली पूछताछ के बाद सात में से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें बड़ेतेवड़ा के कांग्रेस नेता सुरेश सलाम, ऊशेली के रघुवीर जैन और ऊपर कामता के अर्जुन कुरेटी शामिल है। पिछले वर्ष 23 सितंबर को ऊशेली के मुर्गा बाजार में जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि एनआईए ने नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा इलाके में स्थित पत्रकार व कांग्रेस […]

सीएम साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने,कहा – हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं

० छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा में हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित […]

शहीद पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति में लगे कॉन्सटेबल ने की आत्महत्या

दुर्ग। लाइन में पदस्थ एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृत कांस्टेबल शहीद पिता की जगह हुई अनुकंपा नियुक्ति के बाद दुर्ग पुलिस में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अभिषेक राय शनिवार रात को अपने कातुलबोर्ड स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई. वहीं भिलाई सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मृत कांस्टेबल का हाल ही में भिलाई तीन थाने में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उसे लाइन से रिलीव नहीं किया गया था. कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम […]