जिले में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ, भाजपा के कार्यकर्ता घर -घर जायेंगे सदस्य बनाने

० पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, विधायक रोहित साहू की मौजुदगी में जिले के कई पदाधिकारियों ने ली सदस्यता गरियाबंद। भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 का बुधवार को जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू जिलाध्यक्ष राजेश साहू, विधायक रोहित साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी योगेश शर्मा सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी मौजुद रहे। बैठक में अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को आनलाइन मिस काल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने […]

बाराबंकी में सियार ने तीन लोगों पर हमला कर किया घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों जंगली जानवरों ने आतंक मचाया हुआ है। बहराइच में खूंखार भेड़ियों के आतंक से लोग परेशान है, तो वहीं कई जिलों में तेंदुए ने दहशत फैलाई हुई है। बाराबंकी में सियार के हमले से लोग दहशत में है। बुधवार शाम मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए, इसके बाद घेराबंदी कर ग्रामीणों ने सियार को मार डाला। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती है तीनों घायल जानकारी के मुताबिक, धवार शाम मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में सियार ने लोगों पर हमला किया। कुतुलूपुर गांव के लोगों […]

मौसम: अगले 2-3 दिन 18 प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान, नगालैंड में भूस्खलन; आंध्र में 65 हजार घरों को नुकसान

दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में 20 की मौत, 65,000 घर क्षतिग्रस्त आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य एवं राहत सामग्री बांटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत […]

paris paralympics 2024: 21 मेडल पहली बार, पैरिस में भारत ने तोड़ा रिकाॅर्ड

दिल्ली। पैरिस पैरालिंपिक्स 2024 के 7वें दिन भारत के लिए एक और बड़ी सफलता आई। महाराष्ट्र के मैकेनिकल इंजीनियर सचिन सरजेराव खिलारी ने मेंस शॉटपुट एफ46 इवेंट में 16.32 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस प्रदर्शन से उन्होंने एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा। हालांकि, सचिन केवल 0.06 मीटर के अंतर से गोल्ड से चूक गए। सचिन खिलारी के इस मेडल के साथ भारत के पैरालिंपिक्स 2024 में कुल मेडल्स की संख्या 21 हो गई है, जिसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पैरिस में भारत ने कुल 84 एथलीट्स भेजे थे, और यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हो रहा है। सचिन खिलारी […]

Bahraich Wolf Attack: ऑपरेशन भेड़िया के वन टीम ने तेज की कांबिंग, बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र किया घोषित

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भेड़िए पहले रात में मासूमों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन अब भेड़ियों ने दिन में भी गांव में आने लगे है। गांव वाले के मुताबिक, लोग रात को पहरा देकर सुबह आराम कर रहे थे। लगभग छह बजे कुछ लोगों ने गांव में भेड़िया को आते देखा और शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर भेड़िया भाग निकला। वन विभाग भी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ने अब ऑपरेशन भेड़िया के लिए कवायद तेज कर दी है। बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। विशेषज्ञों की […]

कोरबा : देर रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी का उत्पात जारी है. पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में हाथी के हमले (Elephant Attack) से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. यह घटना रात के समय हुई जब हाथी अचानक सड़क पर आ गया और ग्रामीण पर हमला कर दिया. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, हाथी पहले कोरबा के जंगलों में सक्रिय था, जहां उसने तीन लोगों की जान ली थी। इसके बाद हाथी जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डालने के बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली क्षेत्र में पहुंचा. बुधवार रात को धारपखना घुईचुआ सर्किल में 60 वर्षीय मेवा राम धनवार के घर के सामने […]

आज का इतिहास 5 सितंबर : एस राधाकृष्ण के जन्मदिन पर आज मनाया जा रहा है टीचर डे

‘अच्छा टीचर वो होता है, जो ताउम्र सिखाता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता’ ये सुंदर वचन है हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के. जिनके जन्मदिन को आज (Aaj ka itihas) यानी 5 सितम्बर के दिन ‘शिक्षक दिवस’ (teachers day) के रूप में मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं डॉ. राधाकृष्णनन (Dr. Radhakrishnan birth anniversary) ने ये इच्छा खुद जाहिर की थी कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए. बाद में साल 1962 में भारत सरकार के आधिकारिक रूप से घोषणा करने के बाद हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे के […]

Ganesh Chaturthi : घर में कैसे करें भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना? इन बातों का रखें ध्यान

देशभर में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं . भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव का आगाज हो रहा है. गणेश उत्सव पर सार्वजनिक पूजा पंडाल के अलावा घरों में भी लोग बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं. आइये जानते हैं कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की सही विधि क्या है. घर में दाएं सूंड़ वाली गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. गणेश चतुर्थी के दिन किसी चौकी या सिंहासन पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर उसपर गणपति बप्पा को बैठाना चाहिए. उसके बाद वैदिक ब्राह्मणों की मदद से षोडशोपचार विधि से उनकी पूजा करनी चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त में […]

आज का राशिफल 5 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते है। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।   मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज आप दिन उतार-चढाव बाला रहेगा। […]

आज का पंचांग 5 सितंबर : गुरुवार व्रत पर शिववास योग समेत बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, पढ़ें पंचांग

वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 05 सितंबर यानी आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया एवं तृतीया तिथि है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु संग देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए महिलाएं गुरुवार का व्रत रख रही हैं। इस व्रत को करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुभ योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। […]