संसद में Budget Session 2026 का आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

  दिल्ली। बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, “संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पिछला वर्ष भारत की तीव्र प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। पूरे देश में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। नागरिक बंकिम चंद्र चटर्जी को उनकी इस महान प्रेरणा के लिए नमन कर रहे हैं। मैं सभी सांसदों को बधाई देती हूं कि संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा हुई।” ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी- […]

Big News : अंबिकापुर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस महकमे में मची अफरा तफरी

सरगुजा।आज अम्बिकापुर स्थित न्यायालय में उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल […]

Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत,पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट

दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ होगी। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आम बजट को रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जो इस बार आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है। यह भी अपने आप में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीति और प्राथमिकताओं […]

Big Breaking : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश में निधन , बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना

  मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे […]

रायपुर में धमाके वाली 65 बुलेट जब्त,5-5 हजार रुपए जुर्माना, साइलेंसर भी निकाले

रायपुर। रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला एक्शन में आ रहे हैं। उनके निर्देश पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पिछले सिर्फ 12 घंटे में शहर के अलग अलग इलाके से 65 बुलेट जब्त कीं, जिनमे मोडिफाई सायलेंसर लगे थे। सड़कों पर अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज बुलेट के इन्ही मॉडिफाई साइलेंसरों से आती है, जिससे ट्रैफिक में कई दोपहिया चालक, खासकर एज वाले लोग गिरने से भी बचते हैं। पकड़ी गई सभी बुलेट पर पुलिस ने 5-5 हजार रूपये का का भारी-भरकम जुर्माना तो लगाया ही, ऐसे साइलेंसर भी निकलवा दिए। थानों से कहा गया है कि ऐसे साइलेंसर बेचने वाले कारोबारियों के साथ इन्हें फिट करने वाले मिस्त्रियों […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात फरवरी को आएंगी छत्तीसगढ़ , बस्तर पंडुम में करेंगी शिरकत

रायपुर। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। अब तक ये सूचना है कि राष्ट्रपति रायपुर से होकर जगदलपुर जाएंगी। उनके प्रवास को लेकर मंत्रालय में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में मुख्य सचिव विकास शील ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली है। द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय […]

आज का पंचांग 28 जनवरी : आज माघ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 08, शक संवत 1947, माघ -शुक्ल, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 15, -रु39याव्बान 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग रात्रि 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत विजय करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय […]

आज का राशिफल 27 जनवरी : मेष, सिंह और कुंभ राशि के लिए आज मंगलवार का दिन रहेगा मंगलकारी,लक्ष्मी योग से पाएंगे शुभ लाभ

मेष राशि, दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मंगल के मकर राशि मे गोचर करने से मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। कार्य़क्षेत्र में दिन के पहले भाग में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज को लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आज भाग्य 85% […]

आज का पंचांग 27 जनवरी : आज माघ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 07, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 14, शब्बान 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। बालव योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 45 मिनट तक मेष उपरांत वृषभ राशि […]

आज का राशिफल 26 जनवरी : मेष,कर्क और मकर राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर बना रहा शुभ लाभ का संयोग, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि, दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही आज आप ऊर्जावान और उत्साहित बने रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी सामाजिक काम में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार मे आपको फायदा मिलेगा। वाहन और यात्रा पर आज खर्च का संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका […]