रायपुर कैश कांड: 50 लाख की ठगी में कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू गिरफ्तार, पार्टी से निलंबित
रायपुर। रायपुर में 50 लाख रुपये के चर्चित कैश कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बीरगांव नगर निगम के कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को खम्हारडीह इलाके में एक कारोबारी के ड्राइवर कृष्णा साहू ने बैंक में रकम जमा करने के बहाने 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। उसने रास्ते में अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजा और इसी दौरान कार सहित नकदी लेकर चंपत हो गया। जांच के दौरान इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य […]



