आज का इतिहास 3 अगस्त : आज ही के दिन भारत की खोज करने निकला था कोलंबस, कांगों में भीषण रेल हादसा

यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी। इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था। देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1108 […]

Hareli 2024 : छत्तीसगढ़ में किसानों का प्रमुख त्योहार हरेली, जानें किसान इस दिन किन चीजों की करते हैं पूजा

हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व है, जिसे सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, इस साल हरियाली अमावस्या 04 अगस्त 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी. वहीं इस दिन छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली मनाया जाता है जो मुख्यतः किसानों और कृषि और प्राकृतिक से जुड़ा होता है. इस हरेली त्योहार में किसान अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा करते है, छत्तीसगढ़ में हरेली का मतलब ‘हरियाली’ होता है जिसे ‘हरियाली अमावस्या’ के नाम से भी जाना जाता है. किसान दीनदयाल यादव ने बताया की हरियाली अमावस्या के दिन मनाने वाला हरेली त्योहार किसानों का त्योहार […]

आज का राशिफल 3 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते […]

आज का पंचांग 3 अगस्त : नोट करें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 03 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – कर्क सूर्योदय […]

महादेव कावरे ने रायपुर कमिश्नर का संभाला कार्यभार

रायपुर। आईएएस महादेव कावरे ने आज रायपुर संभाग के कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री कावरे का स्वागत किया। श्री कावरे ने कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली और दफ्तर का निरीक्षण भी किया। श्री कावरे इसके पहले संचालक कोष एवम लेखा थे। श्री कावरे दुर्ग संभाग के कमिश्नर भी रह चुके हैं। श्री कावरे आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

रमेश बैस का सक्रिय राजनीति में कदम ? जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन या सामान्य मेल-मिलाप

रायपुर। पांच साल तक त्रिपुरा, झारखण्ड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस शुक्रवार दो अगस्त को अपने जन्मदिन पर ताकत दिखाई। पार्षद से राजनीति की सीढ़ी चढ़ते रायपुर से सात बार के सांसद रहे रमेश बैस केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के पद पर रहे। रमेश बैस ने आज अपना 77 वां जन्मदिन जिस जोशीले अंदाज से मनाया , उससे लग रहा है कि वे फिर सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं। चर्चा चल पड़ी है कि वे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। 77 साल की उम्र में रमेश बैस चुस्त-दुरुस्त हैं। आज जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों […]

किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा ,छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमति

रायपुर।छत्तीसगढ़ के ऋणी और अऋणी किसान अब 16 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर अब 16 अगस्त 2024 कर दिया है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा योजना का लाभ दिलाने के […]

विश्व शांति एवं कल्याण के लिए विहंगम योग संत-समाज की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री विहंगम योग संत-समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विहंगम योग संत-समाज द्वारा आयोजित स्वर्वेद कथा में शामिल हुए। उन्होंने संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन सानिध्य में जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण किया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी भी उपस्थित थीं। गौरतलब है कि विहंगम योग संत समाज द्वारा स्थापना के शताब्दी समारोह के पावन अवसर के निमित्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में जय स्वर्वेद कथा आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री साय […]

मंत्री ओपी चौधरी ने ली छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विभाग के कार्यो में पारिदर्शिता एवं तत्परता लाने के निर्देश

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय में राज्य के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होनें अधिकारियों से कहा स्वप्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण से जुडे कार्यो में अपना योगदान दे। कार्यो में पारदर्शिता व तत्परता लाये। मंत्री श्री चौधरी ने निर्देशित किया कि प्रदूषण की प्रभावी रोकथाम के लिये रियल टाईम डेटा को प्राथमिकता दे। उन्होनंे फ्लाई ऐश लाने ले जाने के लिये उपयोग किये जा रहे वाहनों में जी.पी.एस सिस्टम व जियो टेगिंग के उपयोग के निर्देश दिये, जिससे कि फ्लाई ऐश इधर-उधर न फेका जा सके। श्री चौधरी ने क्षेत्रीय अधिकारियों को […]

23 सितंबर से शुरू होगी रायपुर से हैदराबाद के लिए नई हवाई सेवा ,जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर। हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिलनी शुरू हो गई है। इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्‍टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है। विमानन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि […]