श्रीराम कथा : जो किसी का न माने वही तो अभिमानी होता है

0 कथा के पंचम दिवस श्रीराम विवाहोत्सव मनाया गया 0 भक्तिमय भजनों से भाव–विभोर हुए श्रोतागण गरियाबंद। गरियाबंद नगर के गांधी मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिन प्रभु श्रीराम विवाहोत्सव का व्याख्यान किया गया। इस दौरान कथावाचिका मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी ने छत्तीसगढ़ी माता सेवा भजन गायन कर श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री सत्संग मानस मंडली गरियाबंद द्वारा श्रीराम कथा आयोजित किया गया है। श्रीराम कथा में कथावाचिका मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी ने व्याख्यान करते हुए बताया कि उन्होंने संतो के मुख से सुना है कि सीता जी के लिए वर ढूंढने मिथिला नरेश जनक जी द्वारा शिव धनुष यज्ञ का ऐलान किए गए। […]

Maharashtra CM Oath Ceremony: फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के CM, शिंदे और अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

  मुंबई। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने गुरुवार शाम यहां एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो हफ्ते बाद आजाद मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए। नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित 54 वर्षीय फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों को पद की शपथ […]

शिक्षा के मंदिर में घटी शर्मनाक घटना, स्कूली छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में हड़कंप

धमतरी। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं इस हद तक बढ़ गई हैं कि अब शिक्षा के मंदिरों में भी इस तरह की शर्मनाक घटनाएं होने लगी है। एक ऐसा ही हैरतअंगेज मामला धमतरी जिले से सामने आया है. जहां स्कूली छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है.   मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के हटकेशर वार्ड स्थित सर्वोदय स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से हमला कर […]

Jharkhand: झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; JMM को पांच, कांग्रेस को चार और राजद को एक मंत्री पद

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों समेत 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के छह विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी […]

Blast in Amritsar: थाना मजीठा में फेंका गया ग्रेनेड… टूटी खिड़कियां, आतंकी हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी

  अमृतसर। अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे जिला देहाती में आने वाले थाना मजीठा के अंदर एक अज्ञात शख्स ने हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। ग्रेनेड थाने के बिल्कुल अंदर खुली जगह पर फेंका गया, जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत थाने के गेट बंद कर लिए। हैंड ग्रेनेड से हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी हैप्पी पासियां ने ली है। हैप्पी पासियां ने ही कुछ दिन पहले अजनाला थाने के बाहर आईडी रखवा कर थाने को उड़ाने की योजना बनाई थी   धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एसपी चरणजीत सिंह, डीआईजी सतिंदर […]

सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है – राज्यपाल डेका

० राजभवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 5 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस रायपुर। राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है। राजभवन में राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना […]

सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज के बेड के बगल में की मुर्गा पार्टी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

दुर्ग। प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों के मुर्गा पार्टी करने का मामला सामने आया है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला दुर्ग जिले के धमधा के कन्हारपुरी शासकीय अस्पताल का है. इस मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.   बुधवार को अस्पताल के वार्ड में मरीजों का बेड होना चाहिए था, जहां पर मरीजों का उपचार होना चाहिए था, वहां मुर्गा बन रहा था और बेड में बैठकर वहां के डॉक्टर और स्टॉफ मुर्गा चावल खा रहे हैं. आसपास के लोगों से पता चला कि यह अस्पताल तो सुबह 10 […]

तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, जंगल में क्षत विक्षत अवस्था में मिली लाश

धमतरी। धमतरी जिले में हाथी के बाद अब तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है. गुरुवार की सुबह जंगल में महिला की क्षत विक्षत लाश मिली है. यह घटना सिंगपुर मड़ेली गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, सिंगपुर मड़ेली निवासी 70 वर्षीय सुखवती कमार बिना दरवाजे के मकान में सो रही थी. तभी तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को उठा ले गया और जंगल में ले जाकर उसे मौत के घाट उतारा. वन विभाग ने मृतक के परिवार को 6 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही है. बता […]

Pushpa 2 Leadked: रिलीज के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन लीक हुई ‘पुष्पा 2’, मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

एंटरटेनमेंट न्यूज़। पुष्पा 2: द रूल की रिलीज के तीन साल बाद फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था। अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने भी पहले काफी सफलता हासिल की थी और फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद, यह फिल्म पायरेसी साइट्स पर लीक हो गई। पायरेसी साइट्स जैसे इबोम्मा, मूवीरुलज, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, तमिलयोगी, बोलली4यू, जैशा मूवीज, 9xmovies, मूवीजडा और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पुष्पा 2 को मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। यह फिल्म विभिन्न क्वालिटी में जैसे 1080p, 720p, 480p, 360p, और 240p में डाउनलोड […]

Salman Khan: सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया। पूछताछ करने पर शख्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मामले में पुलिस जांच जारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब संदिग्ध व्यक्ति उस सेट पर पहुंचने में कामयाब हो गया, जहां सलमान खान शूटिंग करने वाले थे। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बुधवार रात मुंबई […]