गरियाबंद में तेंदुए की एंट्री, इलाके में दहशत का माहौल, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

  गरियाबंद। गरियाबंद में एक बार फिर वन्यप्राणी तेंदुए की एंट्री से लोग काफी सहमें हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की बीती देर रात को तेंदुआ जिला अस्पताल से लगे सांई मंदिर गार्डन के बाउंड्रीवॉल में बैठे हुए नजर आया है, इसके साथ ही जिला अस्पताल कैंपस में भी तेंदुए की चहलकदमी देखी गई है। जिससे की इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजनों में भय बना हुआ है। बताया जाता है कि तेंदुआ पिछले एक हफ्ते से गरियाबंद स्थित पहाड़ी में डेरा जमाया हुआ है। पहाड़ी पर बैठे तेंदुए की तस्वीर भी बाइट दिनों वायरल हुई थी और इसकी सूचना वन विभाग को लोगों ने दी […]

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का निरीक्षण और छात्रों से संवाद

० द्वारका में छत्तीसगढ़ निवास का अवलोकन, सुविधाओं में सुधार के निर्देश नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली के द्वारका में स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से मुलाकात की और उनकी शैक्षिक प्रगति और जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस हॉस्टल में अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र रह कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह भी इस दौरे में उनके साथ उपस्थित थे। हॉस्टल में छात्रों से बातचीत करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं और चुनौतियों […]

जैतूसाव मठ में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव, 11 क्विंटल मालपुआ का लगाया गया भोग

रायपुर। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े ही धूमधाम से ठाकुर राधा कृष्ण जी के जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया , मंदिर को लाईट व फूलो से दुल्हन की तरह सजाया गया ,21 बटुक विद्यार्थी द्वारा वैदिक मंत्रोचार से भगवान का पूजा किया गया , विधिवत 11 क्विंटल मालपुआ का भोग राग आरती राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी किए , जिसमे बड़ी संख्या में जन सैलाब दर्शन करने पहुंचे , उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, मंदिर पुजारी सुमित तिवारी, सौरभ मिश्रा, दीपक पाठक, शैल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल , शुक्लाइन बाई, मनीषा यदु, योगिता, जयश्री ,मुंशी धनेंद्र चौहान, मोहिनी अग्रवाल, गोविंद उपाध्याय, उज्जवल ठाकुर, यश अग्रवाल […]

कंगना रनौत की नई फिल्म पर मचा बवाल, SGPC ने भेजा Notice

  मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म “एमरजैंसी” पर विवाद गहरा गया है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के रोल और ऐतिहासिक पक्षों को गलत ढंग से पेश करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजैंसी’ के निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही फिल्म में से सिख विरोधी भावना वाले आपत्तिजनक दृश्य काटने के लिए कहा है। शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली की ओर से भेजे गए नोटिस में कंगना रनौत सहित फिल्म के निर्देशकों को जारी किए गए ट्रेलर को भी सार्वजनिक और सोशल मीडिया मंचों से हटा कर सिख कौम से लिखित माफी मांगने के लिए कहा गया है।  

Dahi Handi: मुंबई दही हांडी उत्सव में बड़ा हादसा: 206 गोविंदा अस्पताल में भर्ती, मानव पिरामिड टूटने से 60 से अधिक घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए गए दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई में एक गंभीर हादसा हो गया। दही हांडी तोड़ने के लिए बनाए गए मानव पिरामिड के अचानक टूटने से कई गोविंदा एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 60 से अधिक गोविंदा घायल हो गए, जिनमें से कुछ को सिर पर चोट आई, कुछ को फ्रैक्चर हुआ, और कई के हाथ-पैर कुचले गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 30 से अधिक लोग अभी भी ओपीडी में भर्ती हैं। 8 गंभीर रूप से घायल गोविंदाओं […]

पूरे देश में 5 दिन तक बंद हुई पासपोर्ट सेवा, पहले के अपॉइंटमेंट भी करने होंगे रीशेड्यूल

दिल्ली। अगर आपको भीनया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा। सर्विस बंद अवधि: 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2000 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में अभी भी मानसून सक्रिय है, इस बीच एक बार फिर मौमस का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ निचले बादल छाने की संभावना है.   वहीं मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आसार है. राजस्व एवं […]

दही हांडी उत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय,कहा-भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दही हांडी फोड़कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे। […]

29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडी राज्य खेल अलंकरण से होंगे सम्मानित

रायपुर। खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल 97 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि 76 लाख रुपए होगी, जबकि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए […]

आज का इतिहास 28 अगस्त : 1986 में आज ही के दिन शतरंज में ‘ग्रैंडमास्‍टर’ बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं भाग्‍यश्री साठे

28 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था। 1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था। 28 अगस्त का इतिहास (28 August Ka Itihas) इस प्रकार है – 2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व […]