Raipur iPhone Theft: रायपुर में 2 करोड़ के iPhone चोरी का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, 132 मोबाइल बरामद
Apple Store में 8 मिनट के भीतर 173 आईफोन पर किया था हाथ साफ, iPhone 17 की सबसे ज्यादा चोरी; दो आरोपी अब भी फरार EWरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब 2 करोड़ रुपये के आईफोन चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा स्थित एपल स्टोर से 31 अक्टूबर की रात चोरी हुए 173 आईफोन के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंतरराज्यीय कंजर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 132 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए हैं। चोरी की इस वारदात में iPhone 17 मॉडल की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. […]



