CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 11.4 डिग्री पहुंचा, जानें रायपुर समेत अपने शहर का हाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर महसूस होने लगा है. खासकर सुबह और देर रात तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठिठुरन बढ़ रही है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में शुक्रवार, 13 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम […]



