जगदलपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ पर बवाल, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; विजय शर्मा से भी हुई बहस
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगदलपुर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। दंतेश्वरी मंदिर से मिताली चौक तक दीप प्रज्वलन की तैयारियों के बीच बैरिकेडिंग और दुकानों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला बहस से बढ़कर धक्का-मुक्की और झड़प तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरा नजर आया। दुकानों और रास्ते को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि आयोजन की तैयारियों के लिए की गई बैरिकेडिंग और स्टॉल-ठेले हटाए जाने से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी […]



