धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया – डॉ. महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि कल की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो कहानी सुनाई, वह तथ्यों पर नहीं, बल्कि सफ़ेद झूठ पर आधारित है। विजय शर्मा ने कहा कि “एक जज साहब ने कुछ शब्द लिख दिए, उसके कारण हमारे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया।” यह बयान न केवल सच्चाई से परे है, बल्कि करोड़ों छात्रों के संघर्ष का भी अपमान है। डॉ. महंत ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान किसी जज की टिप्पणी से नहीं गए। उन्हें इसलिए जाना पड़ा क्योंकि NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, संगठित भ्रष्टाचार, […]

Bastar Tiranga Yatra 2026: नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंचेगी तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली जाएगी। 12 से 15 अगस्त तक प्रस्तावित इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। बाइक रैली के जरिए तिरंगा यात्रा उन गांवों और इलाकों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हैं और अब शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बस्तर की बदलती तस्वीर को देश-दुनिया के सामने रखना है। बस्तर अब शांति और विकास की […]

छत्तीसगढ़ में AI करेगा ग्रामीण सड़कों की निगरानी, हर महीने वीडियो सर्वे से पकड़े जाएंगे गड्ढे और दरारें

  ० उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला, पीएमजीएसवाई सड़कों के निरीक्षण के लिए कल से शुरू होगा AI आधारित पायलट प्रोजेक्ट रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। अब राज्य में ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को AI आधारित सड़क निरीक्षण प्रणाली जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। हर महीने होगी AI से सड़कों की निगरानी नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पीएमजीएसवाई की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया […]

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार: 16वें वित्त आयोग से छत्तीसगढ़ को 11,664 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। कार्यशाला में देशभर के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति-निर्माताओं ने हिस्सा लेकर पंचायतों की वित्तीय मजबूती और ग्रामीण विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया। कार्यशाला में ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधनों के बेहतर आवंटन, पंचायतों की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रदर्शन आधारित अनुदान व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में भाग लेते हुए पंचायतों और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा […]

जनसंचार शिक्षा को मिलेगी नई दिशा, केटीयू रायपुर में बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

  ० हिसार विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक सहयोग पर बनी सहमति, शोध, नवाचार और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा रायपुर। जनसंचार शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई पहल करते हुए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का दौरा कर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। हिसार में आयोजित बैठक में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और प्रो. मनोज दयाल के बीच उच्च शिक्षा, जनसंचार और शोध को नई दिशा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। […]