शराब घोटाला केस में एन. उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एन. उदय राव को अंतरिम जमानत दे दी है। यह मामला CSMCL की शराब दुकानों में मैनपावर उपलब्ध कराने से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से अदालत को बताया गया कि राव के खिलाफ कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की। 34 करोड़ से ज्यादा के अतिरिक्त भुगतान का आरोप जांच एजेंसी के अनुसार, मामला वर्ष 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती के लिए किए गए मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। आरोप है […]



