‘कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है’, जयराम रमेश ने सांसद शशि थरूर पर कसा तंज

  दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख का संदेश लेकर जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसा है। जयराम रमेश ने थरूर का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है। कांग्रेस विशाल गंगा जैसी है, जिसकी कई सहायक नदियां हैं। उनमें से कुछ सूख जाती हैं और कुछ प्रदूषित हो जाती हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का संदेश लेकर विदेश जाने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं। एक प्रतिनिधिमंडल की कमान कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिली है। इस […]

कांग्रेस सांसद पर भड़की भाजपा, कहा- ‘विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल की पुरानी आदत’

दिल्ली। अमेरिका के बोस्टन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान और नेशनल हेराल्ड मामले में उनके शामिल होने को लेकर भाजपा हमलावर है। दरअसल, राहुल ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान भारतीय चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। इसे लेकर सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल गांधी की पुरानी आदत है। वे लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं।   ‘देश को लूटने के आरोप में जेल भी जा सकते हैं’ उन्होंने कहा कि ईडी ने अपनी चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया है। वे देश को लूटने के आरोप […]

भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कांग्रेस के 35 से ज्यादा विधायक, जानियें क्यों

भोपाल। लंबे समय से विकास कार्यों के लिए राशि का इंतजार कर रहे कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन यादव से मिलकर उनके क्षेत्रों के लिए विकास की राशि मांग की. कांग्रेस के 35 से ज्यादा विधायक नेता प्रतिपक्ष के साथ मोहन यादव के पास पहुंचे । विधायकों का कहना है कि जनता ने उन्हें चुना है, लेकिन बीजेपी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है उनके लिए राशि नहीं मिलती है. विकास कार्यों के लिए राशि नही जिसके चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं । बीजेपी विधायकों को करोड़ों रुपए की मिलती है राशी – कांग्रेस बीजेपी विधायकों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि दे दी […]

अब और आक्रामक होगी ईडी: कही-सुनी-रवि भोई (14 MAY 2023)

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में ज्यादा आक्रामक होंगे। माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई तेज होगी। कुछ अफसरों, कारोबारियों और राजनेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। कुछ अफसर और कारोबारी राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण में गए हैं , लेकिन सुप्रीम कोर्ट से तत्काल कोई राहत मिल जाए, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया है। फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को ईडी ने गिरफ्तार कर […]