Gariaband News: स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक निलंबित, वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड स्थित देवझर (अमली) स्कूल में शराब पीते दिखे दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया। स्कूल कार्यालय में शराब पीते कैमरे में कैद हुए शिक्षक जानकारी के अनुसार, मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और […]



