छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा एक्शन: ACB केस में उपनिरीक्षक सस्पेंड, दो को शो-कॉज नोटिस

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में अनियमितताओं के मामलों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को ACB में मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ओवररेट और शराब की बिक्री से जुड़ी शिकायतों के मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।आबकारी आयुक्त ने संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की है। आशाराम शाक्य को 7 दिन में जवाब देने का निर्देश तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक आशाराम शाक्य को ग्राम अरकार में जब्त शराब की पेटियों में मिले होलोग्राम […]