छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षण सत्र, 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती
० युक्तियुक्तकरण से 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर, CBT के जरिए होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग ने कई बड़े बदलावों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर विभाग के अनुसार, युक्तियुक्तकरण के जरिए प्रदेश के 453 विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों के एकीकरण के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया […]



