छत्तीसगढ़ में Gen Alpha का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा आरोप- ‘बच्चों को आगे कर करवा रहे प्रदर्शन’

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर स्कूली छात्रों की आवाज बुलंद हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बच्चों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बच्चों को आगे कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करवा रही है। ‘कांग्रेस के इशारे पर हो रहे बच्चों के प्रदर्शन’ स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को लेकर मंत्री गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बच्चों को उकसाकर प्रदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस […]

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षण सत्र, 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

० युक्तियुक्तकरण से 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर, CBT के जरिए होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग ने कई बड़े बदलावों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर विभाग के अनुसार, युक्तियुक्तकरण के जरिए प्रदेश के 453 विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों के एकीकरण के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया […]

रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग, पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

  ० 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले पर अंबेडकर चौक में जुटे छात्र, सख्त कानून और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग रायपुर। 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले को लेकर राजधानी रायपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रविवार को बड़ी संख्या में छात्र अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। […]