ED Raid: फर्जी ITC मामले में ED का बड़ा एक्शन, मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद-फरीदाबाद के 9 ठिकानों पर छापेमारी
मुजफ्फरनगर। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और उसे आगे पास करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ED के अधिकारियों के मुताबिक, PMLA, 2002 के तहत मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल 9 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी के अनुसार, संबंधित इकाई पर बिना वास्तविक माल की आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी ITC बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है। तलाशी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों, […]


